ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद आईपीएल के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद आईपीएल के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

By @dmin
Published: April 5, 2022
Share
मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद आईपीएल के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद आईपीएल के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
SHARE

48 घंटों में 96 सटोरी गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक की राशि जब्त
सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सटोरियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रदेश में आईपीएल सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रायपुर पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही आईपीएल का सट्टा खिलाते हुए 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे 69 मोबाइल और 7 लैपटाप जब्त किए थे। इन सटोरियों से पुलिस ने लाखों रूपए की सट्टापट्टी जब्त की थी। प्रदेश में आईपीएल पर सट्टा खिलाने की लगातार शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर सभी पुलिस अधीक्षकों को सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर अमल करते हुए प्रदेश में आईपीएल पर सट्टा खिलाने को लेकर पुलिस सभी जिलों में सटोरियों पर नजर रखे हुए है और शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है।

विगत दिनों आईपीएल टूर्नांमेंट प्रारंभ होते ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में आनलाइन एवं आफलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार में सटोरियों के सक्रिय होने की शिकायत मिल रही थी। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर पुलिस द्वारा सूचना एकत्र कर एक साथ पूरे प्रदेश में संगठित रूप से सट्टे के इस अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 48 घंटे में ही क्रिकेट के आफलाइन/आनलाइन सट्टे में पुलिस द्वारा रायपुर रेंज में 15 प्रकरणों में17 सटोरियों, दुर्ग रेंज में 08 प्रकरणों में 15 सटोरियों, बिलासपुर रेंज में 28 प्रकरणों में 38 सटोरियों, सरगुजा रेंज में 05 प्रकरणों में 05 सटोरियों एवं बस्तर रेंज में 13 प्रकरणों में 21 सटोरियों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विगत 48 घंटे में प्रदेश में आईपीएल के सट्टे में सक्रिय कुल 96 सटोरियों को गिरफ्तार कर 10 लाख रूपए से अधिक राशि एवं सट्टे मे प्रयुक्त कंप्यूटर, मोबाइल इत्यादि जब्त किए गए हैं।

पत्रकार को राष्ट्रपति से सवाल पूछना पड़ा महंगा, सुरक्षाकर्मियों ने कर दीं लात-मुक्कों की बौछार
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला, चन्नी सरकार ने जांच के लिए बनाई कमिटी
डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, डिप्टी सीएम साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
वैशाली नगर से रिकेश सेन की बड़ी जीत, कांग्रेस के मुकेश चंद्राकर को 35 हजार से ज्यादा मतों से हाराया
प्रदेश सरकार ने अपना वादा निभाया, अब बढ़ते परिवारों को मिला नया राशन कार्ड – मंत्री अकबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अस्पताल को बम से उड़ाने और और इस परिवार को मारने की धमकी देने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार बच्चों के वाट्सएप ग्रुप पर हेडमास्टर ने भेजा आपत्तिजनक मैसेज, समुदाय विशेष पर टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार
Next Article अहमद पटेल के बेटे के बदले सुर: छोड़ सकते हैं कांग्रेस, कहा- इंतजार करते-करते थक गया हूं अहमद पटेल के बेटे के बदले सुर: छोड़ सकते हैं कांग्रेस, कहा- इंतजार करते-करते थक गया हूं

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?