ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल का कल से दो दिवसीय बस्तर जिले दौरा… मुरिया दरबार तथा देवी मड़ई सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री बघेल का कल से दो दिवसीय बस्तर जिले दौरा… मुरिया दरबार तथा देवी मड़ई सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By @dmin
Published: October 16, 2021
Share
World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 और 18 अक्टूबर को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित मुरिया दरबार तथा देवी मड़ई सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 17 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे पुलिस ग्राऊण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ करेंगे।

इसके पश्चात् दोपहर 12.10 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और सिरहासार चौक में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1.20 बजे ग्राम आसना, जगदलपुर में बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आट्र्स एवं लिट्रेचर (बादल) का अवलोकन तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। वे इस दौरान समाज प्रमुखों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 5.40 बजे से 7.30 बजे तक जगदलपुर में बस्तर आर्ट गैलरी एवं नवीनीकृत दलपतसागर का अवलोकन एवं लोकार्पण करेंगे। वे वहां गोल बाजार में व्यवसायिक कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन तथा लालबाग में रात्रिकालीन विभिन्न खेल अभ्यास सुविधा हेतु स्थापित हाई मास्टलाईट का भी लोकार्पण करेंगे। वे इस दौरान देवी मड़ई कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी : युवती ने अपनी ममेरी बहन को दो लाख में बेचा, आरोपी पिता-पुत्र हरियाणा से गिरफ्तार
फ्यूचर विजन ग्लोरी अवार्ड्स 2023: 25 जुलाई तक कर सकते हैं नॉमिनेशन
नुपूर शर्मा मामला: दूसरे धर्मों का सम्मान करें, नहीं तो आगे भी मुस्लिम राष्ट्र के सामने छवि खराब होगी-भूपेश बघेल
किसान कल्याण के लिए डिजिटल माध्यमों से नई रणनीतियाँ तैयार: दक्ष वैद्य साहू
गुलाम नबी आजाद ने कर दी 2024 चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'थोड़ी-थोड़ी पीकर सो जाया करो' मंत्री अनिला ने दी लोगों को सलाह, भाजपा ने साधा निशाना ‘थोड़ी-थोड़ी पीकर सो जाया करो’ मंत्री अनिला ने दी लोगों को सलाह, भाजपा ने साधा निशाना
Next Article एनएसए अजीत डोभाल के घर में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास, आरोपी हिरासत में तालिबानी संकट पर मंथन: अफगान मुद्दे पर दिल्ली में होगी एनएसए की बैठक, पाकिस्तान को भी मिला न्योता

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?