ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने सिकोला में हाईटेक नर्सरी का किया लोकार्पण, उचित वातावरण में 5 से 50 गुना तक वृद्धि दर्ज कर पाएंगे पौधे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने सिकोला में हाईटेक नर्सरी का किया लोकार्पण, उचित वातावरण में 5 से 50 गुना तक वृद्धि दर्ज कर पाएंगे पौधे

By @dmin
Published: June 28, 2022
Share
मुख्यमंत्री ने सिकोला में हाईटेक नर्सरी का किया लोकार्पण, उचित वातावरण में 5 से 50 गुना तक वृद्धि दर्ज कर पाएंगे पौधे
मुख्यमंत्री ने सिकोला में हाईटेक नर्सरी का किया लोकार्पण, उचित वातावरण में 5 से 50 गुना तक वृद्धि दर्ज कर पाएंगे पौधे
SHARE

कदंब का पौधा भी लगाया मुख्यमंत्री ने
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन के सिकोला में स्थित हाईटेक नर्सरी का लोकार्पण किया। 3 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से बनी इस नर्सरी में नेचुरल वेंटिलेटेड शेड नेट के चलते पौधे 5 गुना से 50 गुना तक वृद्धि दर्ज कर सकेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कदम्ब का पौधा भी लगाया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हाईटेक नर्सरी के माध्यम से बड़े पैमाने पर पौधे उगाए जा सकेंगे। इससे पौधरोपण के कार्य को बढ़ावा मिलेगा और तेजी से हरियाली प्रसार की दिशा में काम किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि परिसर में बाउंड्री वॉल, फॉरेस्ट गार्ड क्वार्टर, एडमिन ब्लॉक, सपोर्ट बिल्डिंग सिंचाई व्यवस्था का निर्माण भी किया गया है। यहां 50 हजार पौधों की तैयारी आरंभ कर दी गई है।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर नर्सरी का अवलोकन भी किया। हाईटेक नर्सरी की विशेषता है कि यहां पर एग्जॉटिक पौधों का रोपण भी हो सकेगा। वन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां ग्रीन हाउस फैन कूलिंग की सुविधा भी है। इससे एग्जॉटिक पौधों की रोपणी में भी मदद मिलेगी। एग्जॉटिक पौधों के आरंभिक रिवाइवल में काफी कठिनाई होती है। नर्सरी के वेंटिलेटेड नेट के चलते यहां के सुरक्षित वातावरण में एग्जॉटिक पौधों को प्रतिरोधक क्षमता मिल पाएगी। इसके साथ ही पाली हाउस में बीजों का अंकुरण भी कम समय पर होगा। अधिकारियों ने बताया कि पाली हाउस में बीजों का अंकुरण कम समय पर हो जाएगा। तापमान और आद्र्रता के नियंत्रण के माध्यम से यह संभव हो पाएगा। इन पौधों पर कीट पतंगों का प्रकोप भी नहीं होगा। अक्सर कीट पतंगों के चलते पौधों की वृद्धि प्रभावित होती है और आरंभिक स्तर पर कीट पतंगों के नुकसान से पौधों को बचाना कठिन हो जाता है। ड्रिप के माध्यम से उर्वरकों का प्रयोग भी आसानी से हो पाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यहां काम कर रही स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ फोटो भी खिंचाई और उनसे कहा कि पौधरोपण के कार्य को तेजी से बढ़ावा देना है। इस नर्सरी के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को आसानी से पौधे प्राप्त हो पाएंगे और पाटन क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों का उत्पादन तेजी से बढ़ेगा। इस दौरान पर्यावरण एवं वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पाटन क्षेत्र के निवासियों के लिए हाईटेक नर्सरी बेहतरीन सुविधा होगी। इसके चलते यहां फलोद्यानों के विकास में भी मदद मिलेगी। हाईटेक नर्सरी होने से एग्जॉटिक पौधों के बड़े मार्केट की संभावना भी पाटन क्षेत्र में तैयार होगी। इस दौरान पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी, सीसीएफ बीपी सिंह, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव वन मंडल अधिकारी शशि कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

भारत-आस्ट्रेलिया 2nd Test : विराट कोहली के विकेट पर बवाल, थर्ड अंपायर के फैसले से नाराज हुआ टीम मैनेजमेंट
CG Breaking : टांगी मारकर पत्नी की हत्या, शराब पीने से मना करने पर किया कांड… आरोपी गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रायपुर में सीएम साय ने किया लखपती दीदियों संवाद
छत्तीसगढ़ में अब तक 614.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
छत्तीसगढ़ बिजली विभाग की गाड़ी में पकड़ाया साढ़े 12 लाख रूपए की शराब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन खत्म होते ही इन देशों में फिर से टूटा कोरोना का कहर, दोबारा बंद हुए ये शहर कोरोना महामारी के खिलाफ सख्त हुई भूपेश सरकार, राज्य के एयरपोर्ट और सीमाओं पर कोविड टेस्ट किया अनिवार्य
Next Article बड़ी वारदात: महिला ने ढाई साल के बेटे के साथ लगाई फांसी, यह देख पति ने भी फंदा लगाया, महिला की मौत अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना पड़ा भारी, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?