ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने यहां किया थिंक बी के नए कार्यालय का शुभारंभ, नारियल और गुड़ के लड्डू का लिया स्वाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने यहां किया थिंक बी के नए कार्यालय का शुभारंभ, नारियल और गुड़ के लड्डू का लिया स्वाद

By @dmin
Published: November 24, 2021
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, उनके संवर्द्धन और संरक्षण के लिए स्थापित किए गए थिंक बी (टेक्नोलॉजी हब एंड इनोवेशन नेटवर्क फॉर नॉलेज बस्तर) के धरमपुरा स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज परिसर में निर्मित नए कार्यालय का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने यहां पर स्टार्टअप करने वाले युवाओं से भी मुलाक़ात कर उनके व्यापार की प्रगति और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही पॉलीटेक्निक कालेज के विद्यार्थियों के लिए निर्मित स्मार्ट क्लास और स्मार्ट लैब का शुभारंभ भी किया।

एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने थिंक बी में स्टार्टअप करने वाले युवाओं से मुलाक़ात की। उन्होेंने लोकाबाज़ार के स्टाल पर गौरव कुशवाहा से बस्तर की स्थानीय कलाकृतियों के ऑनलाइन विक्रय की जानकारी ली, मॉम्स फ़ूड के स्टाल पर मनोज साहू से उनके स्पेशल उत्पादों की जानकारी ली और नारियल और गुड़ के लड्डू का स्वाद लिए, ’बस्तर से बाज़ार तक’ स्टाल पर सतेन्द्र सिंह लिहरे के उत्पाद जामुन का स्लाइज व सीताफल शेक का स्वाद लिया और 10 पैकेट का ऑर्डर भी दिया।

उल्लेखनीय है कि नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता के इच्छुक बस्तर
    उल्लेखनीय है कि नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता के इच्छुक बस्तर के युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें आर्थिक, तकनीकी, प्रबंधकीय, कानूनी सहित विभिन्न प्रकार की सहायता के लिए थिंक बी की स्थापना की गई है। ऐसे युवाओं के लिए प्रशासन की ओर से इनोवेशन कम्पनियों की मदद से स्टार्टअप की बुनियादी सुविधाएं, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन, प्रौद्योगिकी आधारित व्यापार को स्थापित करने में सहायता के साथ-साथ ऑनलाइन-ऑफलाईन पेपर, किताबें, ऑडियो-वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षण सहित केन्द्रीयकृत संगोष्ठी, सम्मेलन, कार्यशाला का आयोजन कर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने आईआईएम रायपुर, टाटा इंस्ट्यिूट ऑफ सोशल र्साइंस मुंबई, आईआईआईटी रायपुर और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर के साथ एमओयू किया है।

आईआईएम रायपुर, टाटा इंस्ट्यिूट ऑफ सोशल र्साइंस मुंबई, आईआईआईटी
आईआईआईटी रायपुर द्वारा स्टार्टअप शुरू करने वाले बेरोजगारों को टेक्निकल जानकारी तथा आईआईएम जैसे संस्थान स्टार्टअप शुरू करने वाले बेरोजगारों को मैनेजमेंट सिखाएंगे तो वहीं टाटा कंपनी बिजनेस की मार्केट वैल्यू, बिजनेस चल पाएगा या नहीं जैसी जानकारी देगी। यहीं नहीं बिजनेस शुरू करने के लिए कानूनी जानकारियां हिदायतुल्ला यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट देंगे। यहां स्टार्टअप शुरू करने वाले बेरोजगारों को पूरी तरह से मुफ्त में मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक दंतेवाडा देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट राजमन बेंज़ाम, महापौर सुश्री सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष सुश्री कविता साहू, कलेक्टर रजत बंसल सहित गणमान्यजन प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

धरती से आसमान तक भारी बारिश की मार, एयरपोर्ट पर जलभराव से थमी रफ्तार
कोरोना अलर्ट: दाढ़ी रखने वाले हो जाएं सावधान… कोरोना बना सकता है अपना शिकार… वैज्ञानिकों ने चेताया आखिर क्या है वजह
नाइट कर्फ्यू तोडऩे के चक्कर में रैना, गुरु रंधावा, समेत 34 लोग मुंबई पुलिस की हिरासत में
गैर-मुस्लिमों पर हमलों के बाद ऐक्शन, 570 लोग हिरासत में, कई पत्थरबाज भी दबोचे गए
छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, झांसी में खाली कराई गई ट्रेन… जांच में कुछ भी नहीं मिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 40 # 24 november 2021
Next Article इतिहास की स्मृति से, हिंदुस्तान में हिन्दुओं के अस्तित्व में रहने का दिन !! इतिहास की स्मृति से, हिंदुस्तान में हिन्दुओं के अस्तित्व में रहने का दिन !!

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?