ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने छात्रावास की आवासीय सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, 37 बच्चियां है निवासरत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने छात्रावास की आवासीय सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, 37 बच्चियां है निवासरत

By Om Prakash Verma
Published: January 18, 2023
Share
मुख्यमंत्री ने छात्रावास की आवासीय सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, 37 बच्चियां है निवासरत
मुख्यमंत्री ने छात्रावास की आवासीय सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, 37 बच्चियां है निवासरत
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम खपरी के शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम तखतपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही छोटी-छोटी बच्चियों से बात की। उन्होंने बच्चियों के से पढ़ाई के बारे में पूछा और आश्रम में रहने के लिए सुविधाओं, भोजन, सुरक्षा, खेल-मनोरंजन के इंतज़ामों की जानकारी ली। इस दौरान बच्चियों की हाजिऱ जवाबी से मुख्यमंत्री खासे प्रभावित हुए। पहली से पाँचवीं क्लास में पढ़ रही बच्चियों का आत्मविश्वास और पढ़ लिखकर आगे बढऩे की ललक की मुख्यमंत्री ने सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूर दराज के इलाक़ों से आकर इस आश्रम में पहली से पाँचवी क्लास में पढऩे वाली 36 बच्चियाँ अपना घर परिवार – अपने माता पिता को छोड़कर यहाँ रह रही है। पढऩे के इस जुनून की मुख्यमंत्री ने भी तारीफ़ की और कहा कि अब छतीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनने से कोई रोक नहीं सकता। बच्चों ने बताया की आश्रम में सब सुविधाएँ है। सोने के लिए बढिय़ा बिस्तर पलंग है। पूरे समय पानी आता है। खाना भी अच्छा मिलता है। अंडा भी खाने को दिया जाता है। बालिकाओं ने बताया की अधीक्षिका और सुरक्षा के लिए गार्ड दीदी भी साथ ही रहती है। दीक्षा ने बताया कि कपड़े धोने के लिए आश्रम में वाशिंग मशीन भी है।

कक्षा पांचवी की छात्रा सुनिधि ने बताया कि वह खपरी के प्राथमिक शाला में पढ़ाई करती है। स्कूल और आश्रम दोनों में ही बेहतर व्यवस्थाए मिल रही है। सुनिधि ने कहा कि स्कूल के सभी टीचर अच्छे हैं सभी विषयों को अच्छे से समझाते हैं वही आश्रम में भी खाने पीने और रहने की अच्छी सुविधाएं मिल रही है। इसी प्रकार आश्रम में रहने वाली कक्षा चौथी की छात्रा संध्या ने बताया कि हमारे आश्रम में खेलकूद लाइब्रेरी आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध है। आश्रम की अधीक्षिका और कर्मचारी भी हमारा बेहतर ख्याल रखते हैं। तखतपुर के शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम में मुख्यमंत्री ने छोटी बालिकाओं के साथ केरम, लुडो- साँप सीढ़ी खेल खेले और उन्हें जीत के टिप्स भी दिए।मुख्यमंत्री ने बच्चों की पढ़ाई के लिए सभी सम्भव सहायता और शासकीय योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि जताई। उन्होंने बच्चियों को गिफ़्ट भी दिए और खूब मन लगाकर पढऩे, आगे बढऩे, छतीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने की समझाईश दी। छात्रावास के निरीक्षण में मुख्यमंत्री बघेल के साथ राजस्व मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल संसदीय सचिव व तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह भी उपस्थित रहे।

मतदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ‘सेंचुरी वोटिंग’ क्रिकेट मैच का किया आयोजन
दिल्ली सहित अन्य राज्योंं तक पहुंच रहा जशपुर का नाशपती: किसानों को हो रहा है लाभ
छत्तीसगढ़ की तर्ज पर ओडि़शा भी खरीदेगा धान, समर्थन मूल्य के साथ मिलेगी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि
मतदान के प्रति चेम्बर कर रहा व्यापारियों को जागरूक, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर दिलाई शपथ
चुनावी वायदों में फँसा बड़ा पेंच! कम हुई धान की आवक, किसानों को नई सरकार का इंतजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जी स्टडियोस की एक और ब्लॉकबस्टर तोहफा, 17 को रिलीज होगी पंजाबी फिल्म गोलगप्पे जी स्टडियोस की एक और ब्लॉकबस्टर तोहफा, 17 को रिलीज होगी पंजाबी फिल्म गोलगप्पे
Next Article भेंट-मुलाकात: न्याय योजनाओं से किसानों को मिल रही ताकत-मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात: न्याय योजनाओं से किसानों को मिल रही ताकत-मुख्यमंत्री बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?