ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने छत्तीेसगढ़ मॉडल विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने छत्तीेसगढ़ मॉडल विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

By @dmin
Published: April 12, 2022
Share
मुख्यमंत्री ने छत्तीेसगढ़ मॉडल विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री ने छत्तीेसगढ़ मॉडल विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
SHARE

युवाओं की रचनात्मकता हमें सकारात्मकता की ओर ले जाती है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
फोटोग्राफी, रील्स और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा उस समय आनंद और उत्साह से भर उठे, जब उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और बातचीत का मौका मिला। इस दौरान इन युवाओं ने अपनी रचनात्मकता को दिखाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी बनाई पेंटिंग भेंट की। किसी ने टाऊ की खेती को कैनवास पर उतारा था, तो किसी ने कार्डबोर्ड पर मुख्यमंत्री की तस्वीर को जीवंत रूप से उकेरा था। यह अवसर था छत्तीेसगढ़ मॉडल विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण का। यहां युवा प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा बनाए गए स्लोगन भी सुनाए गए। जिसकी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुक्तकंठ सराहना भी की।

युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आप अपनी कल्पना को रचनात्मक रूप प्रदान करते हैं। आपकी रचनात्मकता हमें सकारात्मकता की ओर ले जाती है। सकारात्मक काम धीरे-धीरे होते हैं, परन्तु उनका प्रभाव स्थायी होता है। जनसंपर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आत्मीयतापूर्वक मिले और उन्हें पुरस्कृत किया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर 2 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2021 तक फोटोग्राफी, नारा लेखन, स्लोगन और इंस्टाग्राम रील प्रतियोगिता कराई गई थी। इस प्रतियोगिता में पर्यटन, प्रकृति, आर्किटेक्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर, जन सुविधाएं, छत्तीसगढ़ के लोग, स्वच्छता, शिक्षा, त्योहार एवं परंपराएं जैसे विषय शामिल थे।

कार्यक्रम में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को 11-11 हजार रूपए, श्रेष्ठ 20 प्रतियोगिता को 2100-2100 रूपए और रील कॉम्पिटिशन में सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को 5-5 हजार रूपए तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा, जनसंपर्क संचालक सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक द्वय उमेश मिश्रा और संजीव तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

गुस्ताखी माफ: अब क्यों नहीं हो सकता महाभारत
कृष्णा हायर सेकण्डरी स्कूल का परिणाम रहा शानदार, 90 फीसदी स्टूडेंट्स हुए सफल
एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में 3 साल के बच्चे को मिला नया जीवन…. चावल के गर्म पसिए से 50 फीसदी झुलसा बच्चा अब है पूरी तरह स्वस्थ्य
वेयरहाउसिंग अध्यक्ष वोरा ने बालोद क्षेत्र के गोदामों का किया दौरा… नियमित इंस्पेक्शन… सुरक्षित भंडारण के दिए निर्देश
मछली पालन को कृषि का दर्जा के साथ मछुआरों की बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्य-भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला बिलासपुर में कल से, 110 कंपनियां भी अपने उत्पादों का करेंगे प्रदर्शन राज्य स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला बिलासपुर में कल से, 110 कंपनियां भी अपने उत्पादों का करेंगे प्रदर्शन
Next Article लगभग 160 करोड़ रूपए की लागत से भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माण नरवा विकास: लगभग 38 लाख संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर, कैम्पा मद से 392 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?