ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री के हाथों पक्के आवास की चाबी पाकर चमक उठे हितग्राहियों के चेहरे, कहा- अब छप्पर टपकने और सीलन की नहीं होगी समस्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhRaipurSurajpur

मुख्यमंत्री के हाथों पक्के आवास की चाबी पाकर चमक उठे हितग्राहियों के चेहरे, कहा- अब छप्पर टपकने और सीलन की नहीं होगी समस्या

By Mohan Rao
Published: October 1, 2024
Share
मुख्यमंत्री के हाथों पक्के आवास की चाबी पाकर चमक उठे हितग्राहियों के चेहरे, कहा- अब छप्पर टपकने और सीलन की नहीं होगी समस्या
मुख्यमंत्री के हाथों पक्के आवास की चाबी पाकर चमक उठे हितग्राहियों के चेहरे, कहा- अब छप्पर टपकने और सीलन की नहीं होगी समस्या
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सूरजपुर में आयोजित सियान सम्मान समारोह में जिले के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों से एक-एक हितग्राहियों को आवास की चाभी सौंपकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों अपने पक्के आवास की चाबी पाकर हितग्राहियों के चेहरे चमक गए।

अपने आवास की चाबी पाकर प्रतापपुर, प्रेमनगर एवं ओडगी के हितग्राही क्रमश: देवशरण, वीरसाय एवं बृजलाल ने ख़ुशी जताते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास हमारे लिए बहुत सार्थक सिद्ध हो रहा है, अब हमारे पास अपना पक्का मकान है। हमारा निवास क्षेत्र हाथियों के विचरण से प्रभावित होने के कारण मन के एक कोने में हमेशा चिंता बनी ही रहती थी, जो अब पूरी तरह ख़त्म हो गई है।

भैयाथान, रामानुजनगर एवं सूरजपुर के हितग्राही संतोष कुमार, श्रीमती सुखमनिया एवं बरातू ने बताया कि हर वर्ष दीवार में सीलन, छानी ठीक करने, घर में पानी टपकने जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ता था जो अब दूर हो गई है। घर में होने वाली परेशानियां दूर होने से आर्थिक बचत हो रही है, जिसका उपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, घर का राशन व अन्य कार्यों में कर पा रहे हैं।

हितग्राहियों ने बताया कि यह योजना बहुत अच्छी है कि इसका पैसा सीधे हमारे खाते में आता है, किसी बिचौलिए या राशि नहीं मिलने जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। राशि पाकर केवल हमें निश्चित स्तर तक का काम कराना होता है। हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का बड़े सम्मानपूर्वक पीएम आवास योजना जैसी सुंदर योजना लागू करने के लिए आभार व्यक्त करते है।

जिले में अब तक 35254 हितग्राहियों के ऐसे सपने पूरे हो चुके हैं। जो इन आवासों को पूर्ण कराकर इसमें रह रहें हैं। इनके खातों में 505 करोड़ रुपय भेजी का चुकी है। साथ ही विगत 10 दिन पहले 20000 से अधिक के आवास के हितग्राहियों को अपने आवास की निर्माण शुरू करने के लिए लगभग 80 करोड़ से अधिक की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित कर आवास निर्माण शुरू किया जा रहा है। शेष 7000 हितग्राहियों के भी स्वीकृति करने का कार्य जोरों से जारी है। आवास प्राप्त होने का आधार एसईसीसी 2011 एवम् आवास प्लस 2018 की सूची है, इन दोनों सूचियों में यदि जिन पात्र हितग्राहियों के नाम छूट गए हैं उन्हें जल्द ही आवास प्लस 2024 के माध्यम से आवास के लिए जोड़े जाएंगे।

गठिया वात से पीडि़त महिला चलने फिरने में थी असमर्थ….. बी.एम. शाह में मिला ऐसा इलाज कि लौटी पैरो की ताकत… अब नहीं लेती किसी का सहारा
22 साल से निगम का टैक्स नहीं भरा…. निगम ने 49 बकायेदारों को थमाया नोटिस…. नोटिस के बाद भी जमा नहीं की राशि तो कुर्की वारंट होगा जारी
कितना भाग्यशाली मैं…
मोदी सरकार ने व्यापारियों को दी राहत, अब 40 लाख तक की सालाना कमाई पर जीएसटी से छूट
सीएम भूपेश बघेल ने जन-जागरूकता के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगाया मास्क वाला डीपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी… दिल्ली में यूपीएससी तैयारी के लिए बढ़ाई गईं 135 सीटें छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी… दिल्ली में यूपीएससी तैयारी के लिए बढ़ाई गईं 135 सीटें
Next Article धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : मोदी झारखंड से करेंगे शुभारम्भ तो छत्तीसगढ़ में साय संभालेंगे कमान धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : मोदी झारखंड से करेंगे शुभारम्भ तो छत्तीसगढ़ में साय संभालेंगे कमान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?