ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री कल करेंगे शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के विस्तारित स्वरूप का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री कल करेंगे शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के विस्तारित स्वरूप का शुभारंभ

By @dmin
Published: March 30, 2022
Share
SHARE

प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में लोगों को घरों के नजदीक मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
प्रदेश के 43 नगर पालिका परिषदों एवं 111 नगर पंचायतों में मोबाईल मेडिकल यूनिट और दाई-दीदी क्लिनिक के जरिए मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

रायपुर। प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में संचालित की जा रही मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की सफलता को देखते हुए इस योजना का विस्तार अब नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस योजना के विस्तारित स्वरूप का शुभारंभ 31 मार्च 2022 को करेंगे।

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना विस्तारित स्वरूप में राज्य के 43 नगर पालिका परिषदों एवं 111 नगर पंचायतों लागू हो जाएगी। इससे प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लोगों को उनके घरों के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विभाग द्वारा नगर पालिका और नगर पंचायतों को क्लस्टर में विभाजित कर 60 मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 01 नवम्बर 2020 को किया गया था। प्रथम चरण में सभी 14 नगर निगमों में 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस के जरिए नगर निगम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बताया कि योजना के तहत आम नागरिकों को मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा मेडिकल कैंप के माध्यम से परामर्श, उपचार, दवाईयां एवं पैथोलॉजी परीक्षण की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के जरिए प्रदेश के 14 नगर निगमों के लगभग 900 स्लम क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों हेतु अब तक कुल 23884 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 1703306 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। 1406821 मरीजों को दवा वितरण एवं 326619 मरीजों का लैब टेस्ट हुआ है।

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत महिलाओं को चौखट पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु दाई-दीदी क्लीनिक प्रारंभ की गई है। दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ 19 नवम्बर 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर किया गया था। दाई-दीदी क्लीनिक में महिला चिकित्सक और महिला पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा महिलाओं को इलाज की सुविधा मिल रही है। यह योजना महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के मध्य बहुत लोकप्रिय है। दाई दीदी क्लीनिक योजना के तहत कुल 1182 कैंप आयोजित किए गए हैं, जिनमें 89796 महिला मरीजों का इलाज किया गया है। 86129 महिलाओं को दवा का वितरण किया गया है। 16114 मरीजो का लैब टेस्ट किया गया है।

सेक्टर-9 अस्पताल में कोविड उपचार में रेडियोलॉजी विभाग ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका…. सेवा व समर्पण की पेश की मिशाल
पिछले सत्र में आई तेजी के बाद आज सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की
पांच निर्दलीय पार्षदों ने किया कांग्रेस प्रवेश, गृहमंत्री ने कहा-जनता के हित में सदैव समर्पित भाव से काम करें
जेके ग्रुप की कंपनियों का पूरे भारत में व्यापक रक्तदान अभियान
Bird Flu : रायगढ़ में गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले 8 होटलों पर कार्रवाई, प्रशासन ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जल जीवन मिशन: राज्य में 10 लाख से अधिक घरेलू नल कनेक्शन वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में जल जीवन मिशन में एक हजार करोड़ रूपए का प्रावधान
Next Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes पीएम मोदी एक अप्रैल को में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ करेेंगे परीक्षा पे चर्चा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?