ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 23 को इंडोर स्टेडियम में सामूहिक विवाह का आयोजन, 50 बेटियों के हाथ होंगे पीले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 23 को इंडोर स्टेडियम में सामूहिक विवाह का आयोजन, 50 बेटियों के हाथ होंगे पीले

By Om Prakash Verma
Published: June 21, 2023
Share
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 23 को इंडोर स्टेडियम में सामूहिक विवाह का आयोजन, 50 बेटियों के हाथ होंगे पीले
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 23 को इंडोर स्टेडियम में सामूहिक विवाह का आयोजन, 50 बेटियों के हाथ होंगे पीले
SHARE

गरियाबंद। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सहायता राशि 25 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। इससे कई गरीब परिवारों की बेटियों की धूम-धाम से शादी करने का सपना पूरा हो रहा है। गरियाबंद में 23 जून को सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय परिसर अंतर्गत इंडोर स्टेडियम गरियाबंद में आयोजित किया जायेगा। इस दिन 50 जोड़ो की शादी की जाएगी।

वधुओं को सहायता राशि के रूप में 21 हजार रूपये का चेक भी सौंपा जाएगा। शासन द्वारा शादी की अन्य जरूरी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के खर्च को मिलाकर कुल 50 हजार रूपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम जिले के प्रभारी मंत्री एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर वर-वधुओं को आशीर्वाद देंगे। साथ ही राजिम विधायक अमितेश शुक्ल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए 21 जून तक संबंधित क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। विवाह के लिए लड़की की उम्र 23 जून 2023 तक 18 वर्ष एवं लड़के का उम्र 21 वर्ष होना जरूरी है। साथ ही लड़की छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होनी चाहिए। विवाह पंजीयन के लिए लड़के-लड़की की शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र एवं माता-पिता की सहमति भी अनिवार्य होगी। योजनान्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।

इसमें वर-वधु की श्रृंगार सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग के सामान उपहार स्वरूप प्रदान करने के साथ बैंक ड्रॉफ्ट के माध्यम से रूपए भी दिए जाते हैं। योजनांतर्गत विधवा, अनाथ, निराश्रित कन्याओं को भी शामिल किया जाता है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विकलांग कन्या को समाज कल्याण विभाग के अलावा महिला बाल विकास विभाग से भी इस योजना से लाभान्वित किया जाता है। इसके अलावा अंतर्जातीय विवाह का लाभ आदिम जाति विकास विभाग से दिया जाता है।

भूपेश कैबिनेट का निर्णय: कोरोना के कारण इस साल नहीं होगा राज्योत्सव… स्कूलों को लेकर यह लिया निर्णय… समाजिक संस्थाओं को अब मिलेगा ज्यादा भूखंड
प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-सीएम बघेल
पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली हमारी सांस्कृतिक पहचान और जनसेवा की धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
पुलिस ने अवैध जब्ती बनाकर युवक को बिना कपड़े के लॉकअप में किया बंद, हाईकोर्ट ने DGP को जारी किया नोटिस
एबी डिविलियर्स ने चुनी ऑलटाइम फेवरेट IPL XI, महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी टीम की कमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवा कांग्रेस अधिवेशन: बेहतर भारत की बुनियाद के लिए बेंगलुरू जाएंगे छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस युवा कांग्रेस अधिवेशन: बेहतर भारत की बुनियाद के लिए बेंगलुरू जाएंगे छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेसी
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: क्या खत्म होगी भाजपा में चेहरे की तलाश?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?