ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिशन 2023: सत्ता वापसी के लिए होंगे दोगुने प्रयास, रूपरेखा तैयार, मिलेंगे नये चेहरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPolitics

मिशन 2023: सत्ता वापसी के लिए होंगे दोगुने प्रयास, रूपरेखा तैयार, मिलेंगे नये चेहरे

By @dmin
Published: April 30, 2022
Share
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
SHARE

नई दिल्ली/रायपुर (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। पार्टी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम रमन सिंह समेत दोनों राज्यों के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा एमपी में कुछ मंत्रियों को बदल सकती है। यहां पार्टी 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर बहुमत से सत्ता बनाए रखने की कोशिश में है। जानकार बताते हैं कि एमपी को लेकर हुई बैठक में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चाएं की गई हैं। साथ ही परिषदों और बोड्र्स की नियुक्ति का मुद्दा भी चर्चा में शामिल रहा। वहीं, छत्तीसगढ़ में नए चेहरे के साथ चुनाव में उतरने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में इस बार छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ही सबसे बड़ा चेहरा होंगे। असल में खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद भाजपा को अंदरखाने डर सताने लगा है। इसलिए हाईकमान ने विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी की दशा और दिशा सुधारने का टास्क प्रदेश के नेताओं को दिया है। वहीं इस बात की भी संभावना जताई गई है कि भाजपा नए चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी और शायद सीएम का चेहरा भी चुनाव बाद सामने आए।

आदिवासी समुदायों के बीच पकड़ मजबूत करेगी भाजपा
दिल्ली की बैठक में मिले निर्देशों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए भाजपा को प्रयास दोगुने करने होंगे। पार्टी ने ओबीसी और आदिवासी समुदायों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम तैयार किया है। संभावना है कि राज्य में पार्टी नए चेहरे के साथ चुनाव लड़े। दिल्ली की बैठक में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, महामंत्री (संगठन) पवन साय और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक मौजूद शामिल हुए। पार्टी अब छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदायों के बीच पकड़ मजबूत करने पर काम शुरू करेगी, क्योंकि सत्ता में वापसी का रास्ता बस्तर और सरगुजा संभाग से ही निकलेगा।

2018 में एमपी में भाजपा को लगा था झटका अब भरपाई की तैयारी
साल 2018 में हुए चुनाव में भाजपा की सीटें 165 से कम होकर 109 पर आ गई थी। वहीं, वोट प्रतिशत भी 41 प्रतिशत पर आ गया था। इससे पहले यह आंकड़ा 43 फीसदी से थोड़ा ज्यादा था। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी राज्य में दोबारा सत्ता हासिल करने में सफल हो गई थी।

15 साल तक सत्ता में रहने वाली भाजपा जनता की नब्ज टटोलने और सीएम फेस को लेकर चिंतित
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, सीएम चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश महासचिव हितानंद शर्मा और राज्य के मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे। छत्तीसगढ़ में 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी बुरी तरह से हार का सामना करने वाली भाजपा अब जनता की नब्ज टटोलने और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चिंतित है। साल 2018 में छत्तीसगढ़ गंवाने वाली भाजपा लगातार 4 उप चुनाव हार चुकी है। 15 नगरीय निकायों के चुनाव में तो पार्टी की एकतरफा हार हुई है। शीर्ष नेतृत्व पार्टी के लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर भी परेशान है। हाल ही में पार्टी ने खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव हारा। पहले यह सीट भाजपा के पास थी। फिर जनता कांग्रेस जोगी के पास गई और अब मौजूदा सरकार कांग्रेस के पास है। भाजपा को यहां 20 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

गुटबाजी पड़ रही भारी
सूत्र बताते हैं कि गुटबाजी की वजह से संगठन में एकता नहीं है। कई गुटों में नेता बंटे हुए हैं। कोई भी बड़े आयोजनों में नेताओं का नहीं आना भी सुर्खियों में रहता है। पिछले चुनाव में आदिवासी सीएम की मांग उठी थी। आदिवासी नेताओं ने इसके लिए आवाज भी उठाई थी। रायपुर व दुर्ग संभाग में भाजपा के दिग्गज नेताओं का गुट भी सक्रिय है। राजधानी रायपुर से लेकर दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर व सरगुजा तक कई गुटों में नेता बंटे हुए हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी व सीएम भूपेश बघेल भी समय-समय पर इस पर तंज कसते रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल तो कई बार यहां तक कह चुके हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रदेश संगठन पर भरोसा नहीं है। राष्ट्रीय नेतृत्व यहां के भाजपा नेताओं से किनारा करने लगे हैं। प्रदेश प्रभारी भी स्थानीय नेताओं को तवज्जों नहीं देती।

Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना, दुर्ग सहित इन संभागों में चढ़ेगा पारा
सत्येंद्र प्रकाश बने PIB के नए प्रधान महानिदेशक… आज से संभालेंगे कार्यभार
Breaking News : छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव बने विधायक देवेंद्र यादव, स्पेशल मीटिंग में हुई घोषणा
गुजरात से लौटे महिला पत्रकारों से मिले सीएम साय, बोले- महिला पत्रकार अपने साहस से कर रहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत
एंटी क्राइम व साइबर यूनिट के डीएसपी नसर सिद्धिकी का तबादला, भेजे गए पुलिस मुख्यालय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 192 # 30 April 2022
Next Article रिश्ते शर्मसार : बेटे ने मां के अंतिम संस्कार से किया इनकार, कचरे वाली गाड़ी से शव पहुंचाया श्मशान बलि देने की चर्चा: मासूम का कटा मिला सिर, जिसने भी देखा कांप गया सीना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?