ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोस इस वीकेण्ड छत्रीवाली के साथ, दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है रकुलप्रीत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोस इस वीकेण्ड छत्रीवाली के साथ, दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है रकुलप्रीत

By Om Prakash Verma
Published: June 1, 2023
Share
मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोस इस वीकेण्ड छत्रीवाली के साथ, दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है रकुलप्रीत
मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोस इस वीकेण्ड छत्रीवाली के साथ, दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है रकुलप्रीत
SHARE

इस वीकेंड, असली कॉमेडी का मज़ा लेने के लिए तैयार हो जाईयें, क्योंकि शनिवार रात 10 बजे ‘एंड पिक्चर्स’ चैनल पर ‘छत्रीवाली’ इस फिल्म के वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ रकुलप्रीत सिंग दर्शकों का बेहद मनोरंजन करेगी।
कॉमेडी फिल्मों का दर्शकों पर काफी प्रभाव पडता है। ऐसे समय पर ‘छत्रीवाली’ जैसी फिल्मों से, कॉमेडी के माध्यम से, महत्त्वपूर्ण सामाजिक विषयों को दर्शकों तक पहुँचाया जा रहा है। इस फिल्म में प्रतिभाशाली अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंग और सुमित व्यास के साथ राजेश तेलंग और स्वर्गीय सतीश कौशिक जैसे मान्यवर कलाकारों के मुख्य किरदार हैं। तेजस प्रभा विजय देवस्कर निर्देशित ‘छत्रीवाली’ यह फिल्म अपनी कॉमेडी के साथ दर्शकों को हंसाएगी और इसके कलाकारों का बेमिसाल अभिनय दर्शकों का मन प्रसन्न करेगा।

विभिन्न प्रकार के विषय चुनने के लिए मानी जानेवाली रकुलप्रीत सिंग इस फिल्म का आधार है। रकुल ने इस किरदार में अपनी जान डाली है। रकुलप्रीत सिंग ने कहा, ‘छत्रीवाली’ इस फिल्म में हम ने एक महत्त्वपूर्ण समस्या पर रोशनी डालते हुए उसे मनोरंजक रूप से दर्शकों तक लाने की कोशिश की है। इस विषय को संवेदनशीलता से संभालना जरूरी है ऐसे मुझे लग रहा था। इस वजह से मैंने हमारे निर्देशक से कुछ सवाल पूँछे। उनके साथ बात करने के बाद मेरी सारी समस्याओं का समाधान हुआ। इस फिल्म की पटकथा बिल्कुल स्पष्ट थी। इस संवेदनशील विषय को हल्के फुल्के रूप से देखा गया है। ‘छत्रीवाली’ जैसी कथा हर किसी को देखनी चाहिए। यह फिल्म बनाते हुए हमें जिस तरह मज़ा आया वहीं मज़ा एंड पिक्चर्स चैनल के दर्शकों को ये फिल्म देखते समय आएगा ऐसी आशा मैं करती हूँ।

इस फिल्म में ऋषि कालरा का किरदार निभानेवाला सुमित व्यास बेहद आत्मविश्वासी है। फिल्म के बारे में बात करते हुए ऋषि ने कहा, जब ‘छत्रीवाली’ की पटकथा मेरे पास आई, तब इसे पढ़कर मैं दंग रह गया। मेरे आज तक के करियर की सबसे रोमांचक और खूबसूरत पटकथाओं में से यह एक है। अक्सर जिन बातों पर ज्यादा बात नहीं की जाती ऐसे एक विषय पर यह फिल्म है और इसे बहुतही अच्छे तरीके से संभाला गया है। इस फिल्म के द्वारा, हम इस विषय पर बिना उपदेश दिए मनोरंजक तरीके से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। एंड पिक्चर्स चैनल पर वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ मैं बेहद उत्साहित हूँ।

पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में भारत 180 देशों में सबसे निचले पायदान पर, इस देश को मिला पहला स्थान
जनकल्याणकारी नीतियों से निकाय चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत : वोरा
शक्ति का स्वरूप है नारी, यूक्रेन से लौटी बेटी के घर पहुंच कर सभी छात्र छात्राओं को दी बधाई: वोरा
Breaking News :अमलेश्वर हत्या और लूट का खुलासा : यूपी व बिहार से आरोपियों की हुई धरपकड़, मास्टर माइंड सहित चार आरोपी गिरफ्तार
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की सख्त कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : ब्राउन शुगर के साथ छोटू राईट और उसके दा साथी गिरफ्तार, 6 लाख की 274 पुड़िया ब्राउन शुगर जप्त
Next Article राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: सोशल मीडिया में नंबर 01 पर किया ट्रेंड, रामायण महोत्सव को मिली बड़ी सराहना राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: सोशल मीडिया में नंबर 01 पर किया ट्रेंड, रामायण महोत्सव को मिली बड़ी सराहना

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?