ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिर्जापुर वाला फिल्मी कांड: हाथ में फटा देसी कट्टा, उंगली कटकर कार में गिरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Raipur

मिर्जापुर वाला फिल्मी कांड: हाथ में फटा देसी कट्टा, उंगली कटकर कार में गिरी

By @dmin
Published: August 7, 2022
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर में देर रात मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर जैसा कांड हो गया। एक्टर पंकज त्रिपाठी ने मिर्जापुर वेब सीरीज में लीड रोल निभाया था । इस वेब सीरीज का एक सीन है जिसमें कट्टा फायरिंग करते वक्त हाथ में फट जाता है, उंगलियां टूट कर सड़क पर गिर जाती हैं ठीक वैसा ही कांड रायपुर में हुआ है।

वेब सीरीज के उस सीन की तरह राजेंद्र नगर इलाके में देर रात एक युवक के हाथ में देसी कट्टा फट पड़ा। उसकी उंगली भी कट कर गिर पड़ी। भिलाई की नंबर प्लेट वाली टाटा इंडिका कार में बैठे-बैठे युवक के हाथ से गोली चल गई आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो फौरन पुलिस को खबर दे दी। इतने में अपनी कार से तेजी से भाग गए थे।

राजेंद्र नगर इलाके में बसन्त विहार कॉलोनी के पास गोली कांड की खबर पाकर पुलिस महकमे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सड़क पर खून बिखरा हुआ था। चश्मदीद लोगों ने बताया कि एक कार रुकी थी जिसमें से गोली की आवाज आई। एक युवक नीचे उतरा फिर गाड़ी आगे बढ़ गई।

काफी देर तक पुलिस विभाग के कर्मचारी यह पता लगाने की कोशिश करते रहे कि आखिर गोली किसने चलाई और किसे लगी। करीब 1 से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद खबर आई कि एक घायल युवक को लेकर उसके साथ अंबेडकर अस्पताल पहुंचे हैं। फौरन पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस गोलीकांड के पीछे का राज खुला।

अंबेडकर अस्पताल में इलाज करवा रहे घायल भूपेंद्र नाम के युवक ने बताया कि वह पूरेना इलाके का रहने वाला है। उसके कुछ दोस्त साथ आए हुए थे। देर रात इन लोगों ने साथ में शराब पी। उसके बाद कार से घूमने निकले। गाड़ी भूपेंद्र चला रहा था, इनकी तेज रफ्तार गाड़ी ने रास्ते में एक युवक को टक्कर भी मार दी। कार में बैठे भूपेंद्र के साथियों ने इसे लेकर बहसबाजी शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भूपेंद्र की कमर में कट्टा फंसा हुआ था। दोस्तों से हो रही बहस के बीच भूपेंद्र ने कट्टा निकालने की कोशिश की और इतने में गोली चल गई। कट्टा भी फट गया जिससे भूपेंद्र की उंगली गाड़ी में गिर गई और भूपेंद्र को गोली भी लगी। भूपेंद्र के के खिलाफ आनंद थाने में मुकदमे दर्ज हैं यह पुराना बदमाश है।

भूपेंद्र के घायल होने के बाद उसके साथ गाड़ी में मौजूद दोस्त पवन और बृजेश में से पवन ने गाड़ी ड्राइव की और तेलीबांधा की ओर गए। आस-पास के अस्पताल में भूपेंद्र का इलाज करवाना चाहा। हाईवे पर मौजूद एक निजी अस्पताल ने इलाज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद तेलीबांधा अंदर ब्रिज के पास ही इन्होंने कार को लावारिस हालत में छोड़ दिया। और वहां से अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। अंबेडकर अस्पताल से पुलिस की दूसरी टीम को खबर मिली । अब फिलहाल भूपेंद्र का इलाज चल रहा है, और उसके साथियों से पुलिस इस पूरे कांड के पीछे का सच जानने की कोशिश कर रही है।

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े मरीज: पिछले 24 घंटों में सामने आए 3725 नए केस, 13 मरीजों की हुई मौत
मनरेगा लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण के सदस्यों के प्रति सीटिंग मानदेय में एक हजार रूपए की वृद्धि, अब मिलेंगे 2500 रूपए
ग्रामीण क्षेत्रों में 42 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा मुफ्त नल कनेक्शन… मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा- पेयजल आपूर्ति के लिए कार्य योजना तैयार
कोरोना संकट के बावजूद तेजी से हो रहा तेंदूपत्ता संग्रहण…. प्रदेश में अब तक एक चौथाई से अधिक तेंदूपत्ता का हो चुका संग्रहण
कोरोना को लेकर सीएम बघेल ने कहा: अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में संक्रमण नियंत्रण में….. केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार संकट से निपटने किए गए सभी जरूरी इंतजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में फिर होगी जमकर वर्षा, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
Next Article अच्छे-अच्छे वादे कर देशभर में ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार, ऐसे खुला मामला…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?