ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मामूली तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 15700 के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

मामूली तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 15700 के पार

By @dmin
Published: June 22, 2021
Share
मामूली तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 15700 के पार
मामूली तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 15700 के पार
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी और यह मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 14.25 अंक (0.03 फीसदी) ऊपर 52,588.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.25 अंक यानी 0.17 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 15,772.75 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.31 अंक या 0.24 फीसदी नीचे आया। आज कारोबार के दौरान बाजार उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। सेंसेक्स ने 53000 के आंकड़े को पार किया और निफ्टी 15800 के ऊपर था। 

इस हफ्ते इन बातों पर निर्भर करेगा शेयर बाजार का रुख
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वैश्विक संकेतकों, मानसून की प्रगति तथा टीकाकरण अभियान से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उनका कहना है कि इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर कोई प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़े नहीं आने हैं, इसलिए निवेशकों की निगाह वैश्विक बाजारों पर रहेगी। मासिक डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। कोविड-19 के मामलों में कमी के चलते बाजार लघु से मध्यम अवधि में अपनी जुझारू क्षमता को कायम रख सकता है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल के दाम, रुपये का उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई लाइफ, यूपीएल, मारुति, श्री सीमेंट और विप्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, रियल्टी और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल और मीडिया हरे निशान पर।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 235.07 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 52809.53 के स्तर पर खुला। निफ्टी 76.00 अंकों (0.48 फीसदी) की बढ़त के साथ 15822.50 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 53000 के स्तर को छू लिया था।

सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 230.01 अंक (0.44 फीसदी) ऊपर 52,574.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 63.15 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 15,746.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा, आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश
भारत के श्रीलंका दौरे पर कोरोना का साया, फिर टल सकती है जुलाई में होने वाली सीरीज
Breaking News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा….. एक क्रेन ने दूसरे क्रेन को मारी ठोकर… ठेका श्रमिक की मौत
जम्मू-कश्मीर: पंपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, दो नागरिक घायल
मुख्यमंत्री बघेल आज  युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात, विकास के मुद्दे पर होगी चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CBSE will declare 10th, 12th board exam results by July 15 CBSE का रिजल्ट का फॉर्मूला पूरी तरह निष्पक्ष और दुरुस्त: सुप्रीम कोर्ट
Next Article Ministry of Human Resource Development will now be named Ministry of Education…. President approved भिलाई में पानी की सप्लाई में युवा कांग्रेस के कार्य को दिल्ली में मिली सराहना….युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने थपथपायी मो शाहिद की पीठ

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?