ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मातृशक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में साय सरकार कटिबद्ध : रत्नावली कौशल
Share
Notification Show More
Latest News
बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही योजना
श्रमिक परिवार की बेटी निकिता के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से पढ़ाई की राह हुई आसान
October 13, 2026
20 हजार रुपये की सहायता से मां और नवजात शिशु के पोषण एवं देखभाल की राह हुई आसान
मातृत्व के अनमोल पलों में प्रिया को मिला आर्थिक संबल, मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा
October 13, 2026
श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड
October 13, 2026
‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा
October 13, 2026
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMungeli

मातृशक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में साय सरकार कटिबद्ध : रत्नावली कौशल

By Om Prakash Verma Published January 16, 2025
Share
मातृशक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में साय सरकार कटिबद्ध : रत्नावली कौशल
मातृशक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में साय सरकार कटिबद्ध : रत्नावली कौशल
SHARE

रत्नावली के कार्य कौशल को सराहा डॉ. रमन ने
मुंगेली / भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भाजपाई गमछा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। तत्पश्चात दोनों के बीच विकासपरक मसलों के साथ ही सत्ता,संगठन, स्थानीय निकायों और राज्य शासन के निगम,मंडलों,आयोगों, बोर्ड, प्राधिकरणों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर रत्नावली कौशल ने डॉ. रमन सिंह से सार्थक चर्चा की।

उन्होंने कहा कि समूचे विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मृदुभाषी एवं संवेदशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने मातृशक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में बेहतरीन काम शुरू किए हैं। माता बहनों के कल्याण के लिए प्रदेश में महतारी वंदन योजना बहुत ही हितकारी साबित हुई है। वहीं प्रधानमंत्री जी की लखपति दीदी स्कीम भी कारगर साबित हो रही है। सर्वाधिक सुने जाने वाले अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अक्सर कामयाब महिलाओं का उल्लेख कर मातृशक्ति को मोरल सपोर्ट देते हैं। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की ठोस पहल के चलते हमारी माता बहनें लगातार आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। मातृशक्ति का हौसला परवान चढ़ रहा है और अब वे राष्ट्र एवं राज्य के हित में योगदान देने आतुर हैं। वे शासन में भागीदारी देकर अपनी राज्य सेवा की भावना को साकार एवं फलीभूत करना चाहती हैं, इसलिए उन्हें सत्ता, संगठन, निकायों तथा राज्य शासन की विभिन्न इकाईयों में पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

डॉ. रमन सिंह ने युवा भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल के विचारों को प्रासंगिक बताते हुए कहा कि सरकार इस मामले में गंभीर है और मातृशक्ति को निराश नहीं होना पड़ेगा। रत्नावली कौशल ने जब डॉ. रमन सिंह को बताया कि वे अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रही है इस नाते वे राज्यभर की महिलाओं के संपर्क में लगातार रहती हैं। उपेक्षित वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं उन्हें राज्य व केंद्र सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखतीं। इसके चलते उपेक्षित वर्ग की महिलाएं अच्छी तरक्की कर रही हैं।

इसके साथ ही रत्नावली कौशल ने डॉ. रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव एवं समूचे छत्तीसगढ़ की शानदार तरक्की का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था और छत्तीसगढ़ को गढ़ने का काम भाजपा सरकार कर रही है। आपके मुख्यमंत्रित्व काल की आज भी लोग तारीफ करते हैं। वहीं हमारे मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी भी छत्तीसगढ़ महतारी और उसकी संतानों की सेवा पूरी शिद्दत से कर रहे हैं।

You Might Also Like

श्रमिक परिवार की बेटी निकिता के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से पढ़ाई की राह हुई आसान

मातृत्व के अनमोल पलों में प्रिया को मिला आर्थिक संबल, मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा

श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

Om Prakash Verma January 16, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट लगाकर चलायी स्कूटर, बोले- वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें पालन
Next Article 1.1 अरब रुपए के सामुदायिक निवेश और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में 28 प्रतिशत की कमी करते हुए वेदांता एल्युमीनियम पर्यावरण, समाज और गवर्नेंस (ईएसजी) के मोर्चों पर निरंतर अग्रसर 1.1 अरब रुपए के सामुदायिक निवेश और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में 28 प्रतिशत की कमी करते हुए वेदांता एल्युमीनियम पर्यावरण, समाज और गवर्नेंस (ईएसजी) के मोर्चों पर निरंतर अग्रसर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?