ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिलाएं जितनी मजबूत होंगी, परिवार और समाज भी उतना मजबूत होगा: राज्यपाल सुश्री उइके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महिलाएं जितनी मजबूत होंगी, परिवार और समाज भी उतना मजबूत होगा: राज्यपाल सुश्री उइके

By @dmin
Published: March 25, 2022
Share
SHARE

रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके अपने एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची। राज्यपाल सुश्री उइके ने आई.बी.सी.-24 मीडिया समूह द्वारा निजी होटल में आयोजित ‘‘नारी रत्न सम्मान समारोह’’ में शामिल होकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश भर की महिलाओं को सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए.डी.एन. वाजपेयी, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही हैं तथा महिलाओं का सम्मान निश्चय ही उनके मनोबल में वृद्धि करेगा। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराकर मिथकों को तोड़ा है। सुश्री उइके ने कहा कि प्रदेश की बहनें बहुत सशक्त है। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने अनेक विदुषी महिलाओं सहित अपने व्यक्तिगत संघर्षों को साझा करते हुए कहा कि पल प्रति पल हमें अपने सपनों को साकार करने के लिए लड़ना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जीवन में मुसीबतों के क्षण में भी हमें अपना आत्मविश्वास चट्टानों की तरह मजबूत रखना चाहिए। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि हमारे देश की बेटियां आज राजनीति, प्रशासन, रक्षा, विज्ञान, आर्थिक, सामाजिक तथा शिक्षा जगत में सफलता के परचम लहरा रही हैं। महिलाओं के सामने चुनौतियां आती हैं, लेकिन हमें इनसे घबराना नहीं चाहिए। दृढ़ निश्चय कर लें तो कोई समस्या आड़े नहीं आती। जब हौसला बुलंद हों तो सारे रास्ते आसान हो जाते हैं। राज्यपाल ने जिन महिलाओं को सम्मानित किया उनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, छत्तीसगढ़ ग्राम एकता मंच की जिलाध्यक्ष दिव्यांग कुमारी विजया रानी, समाज सेविका श्रीमती वंदना उइके, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री मोनिका इजारदार, निदान संस्थान की डायरेक्टर डॉ. सुषमा सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उज्ज्वला करारे एवं बचपन प्ले स्कूल की डायरेक्टर डॉ. किरण सिंह शामिल है। नारी रत्न सम्मान समारोह के अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके को स्मृति चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस दौरान आई.बी.सी.-24 के सी.ई.ओ. श्री विवेक पारख सहित संस्थान के मीडियाकर्मी व प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

ट्यूलिप गार्डन कल से पर्यटकों के लिए हो जाएगा बंद, अब तक 3.5 लाख लोगों ने किए दीदार…
चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, भिलाई-दुर्ग सहित प्रदेश के कई इलाकों में रिमझिम बारिश, तापमान में गिरावट
किसान आंदोलन का 24वां दिन: किसान और सरकार अपने-अपने रुख पर अडिग, ठंड ने बढ़ा दी है मुश्किल
राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 : सीएम साय ने कहा- उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन
देव दीपावली के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 8 नवंबर को इतने बजे शुरू होगा ग्रहण, अब 18 साल बाद बनेगा ऐसा संयोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में भी शराबबंदी की तैयारी! आबकारी मंत्री जाएंगे बिहार और गुजरात छत्तीसगढ़ में भी शराबबंदी की तैयारी! आबकारी मंत्री जाएंगे बिहार और गुजरात
Next Article समाज के विकास के लिए एकता और संगठन जरूरी : मंत्री गुरु रूद्रकुमार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?