ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: “महिला लखपति कार्यक्रम” के अंतर्गत आजीविका के अवसरों की जानकारी देने कार्यशाला आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

“महिला लखपति कार्यक्रम” के अंतर्गत आजीविका के अवसरों की जानकारी देने कार्यशाला आयोजित

By Om Prakash Verma
Published: January 12, 2023
Share
"महिला लखपति कार्यक्रम" के अंतर्गत आजीविका के अवसरों की जानकारी देने कार्यशाला आयोजित
"महिला लखपति कार्यक्रम" के अंतर्गत आजीविका के अवसरों की जानकारी देने कार्यशाला आयोजित
SHARE

आजीविका गतिविधियों के विभिन्न विभागों की योजनाओं के साथ समन्वय के बारे में बताया गया
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा “महिला लखपति कार्यक्रम” के अन्तर्गत कांकेर जिले में विकासखंड मुख्यालय दुर्गूकोंदल में ‘जनपद स्तरीय आजीविका संभावनाओंÓ को समेकित करने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन (TRIF) के रिसोर्स पर्सन ने आजीविका मिशन को तकनीकी सहायता प्रदान करने के बारे में जानकारी दी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के जनपद पंचायत स्तर के अधिकारी, लाइन विभाग के जनपद स्तर के अधिकारी, रोजगार सहायक तथा कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन भी कार्यशाला में शामिल हुए।

कार्यशाला में दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत क्षेत्र में उत्पादित होने वाले उत्पादों, वस्तुओं एवं सेवाओं तथा क्षेत्र के बाहर से खरीदी किए जाने वाले या मंगाए जाने वाले उत्पादों, वस्तुओं व सेवाओं पर चर्चा के साथ ही आजीविका के संभावित अवसरों के चिन्हांकन एवं उनके क्रियान्वयन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुधन विकास विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने इन अवसरों को अलग-अलग विभागों की योजनाओं के साथ समन्वय के बारे में जानकारी दी।

कार्यशाला में ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन के टीम लीडर राजीव त्रिपाठी ने चिन्हांकित विभिन्न आजीविका के अवसरों एवं विकल्पों को रेखांकित किया जिससे कि कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन द्वारा ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना (VPRP) के तहत परिवारवार योजना बनाते समय इन विकल्पों का लाभ लिया जा सके। कार्यशाला में पब्लिक पॉलिसी इन एक्शन फेलो (PPIAF) सोवन बेरा, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी ऋषि जैन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) सुश्री नंदिनी भी मौजूद थीं।

नए कानून के तहत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर सहमति! सुप्रीम कोर्ट 15 मार्च को करेगा सुनवाई
दुर्ग रेलवे स्टेशन के इस प्लेटफार्म का नंबर बदला, अब 1A के नाम से जाना जाएगा यह प्लेटफार्म
रेल हादसा: मेंटेनेंस ट्रेन से मालगाड़ी की टक्कर, दुर्घटना इतनी तेज कि पलट गए इंजन, घटना के बाद 14 ट्रेनें हुई रद्द
नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी, डॉक्टरों के विरोध के बाद आप नेता गिरफ्तार
CG Breaking : दिन दहाड़े छात्रा का अपहरण, चंद घंटों में पुलिस ने बदमाश को दबोचा… सकुशल मिली नाबालिग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में निगम की बड़ी कार्रवाई : नंदिनी रोड में हटाए 50 से ज्यादा अवैध कब्जे, खाली कराया सड़क
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में सब इंसपेक्टर के 971 पदों पर होगी भर्ती, सीएम भूपेश बघेल ने अफसरों को दिए निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?