ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला आयोग की सख्ती : घर उजाडऩे वाली महिलाओं को भेजा नारी निकेतन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

महिला आयोग की सख्ती : घर उजाडऩे वाली महिलाओं को भेजा नारी निकेतन

By Om Prakash Verma
Published: July 3, 2024
Share
महिला आयोग की सख्ती : घर उजाडऩे वाली महिलाओं को भेजा नारी निकेतन
महिला आयोग की सख्ती : घर उजाडऩे वाली महिलाओं को भेजा नारी निकेतन
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और सदस्यगण श्रीमती नीता विश्वकर्मा एवं श्रीमती बालो बघेल ने रायपुर में महिला उत्पीडऩ से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। यह 254 वीं सुनवाई थी, जिसमें रायपुर जिले की 126 वीं जनसुनवाई शामिल थी। डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि महिलाएं शादी-शुदा पुरुषों के साथ रहने से पहले हजार बार सोचें और उसकी पहली पत्नी को घर से निकलवाकर दूसरी पत्नी बनने का प्रयास न करें। बसा-बसाया घर उजाडऩे की प्रवृत्ति को महिला आयोग सख्ती से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक साल से लापता पति
एक प्रकरण में, आवेदिका ने बताया कि उसका पति एक साल से एक अन्य महिला के साथ भाग गया था। पहली पत्नी के जीवित रहते बिना तलाक के दूसरी शादी करना अवैध है। आयोग ने आवेदिका को धारा 494 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी और दूसरी महिला को सुधार के लिए दो माह के लिए नारी निकेतन रायपुर भेजा गया।

दूसरी महिला से उत्पीडऩ
एक अन्य मामले में, आवेदिका ने अपने पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध की शिकायत की, जिससे पति ने मारपीट की। दूसरी महिला का पति भी परेशान था और चाहता था कि उसकी पत्नी सुधर जाए। इस मामले में भी दूसरी महिला को नारी निकेतन भेजा गया।

परिवार सुधार प्रयास
एक प्रकरण में, आवेदिका और उसके पति के दो बच्चे हैं, जबकि दूसरी महिला और उसके पति के भी दो बच्चे हैं। आवेदिका और उसके पति ने अपने रिश्ते को सुधारने की इच्छा व्यक्त की। आयोग ने पति को आदेशित किया कि वह आवेदिका को 15000/- रू. प्रति माह देगा और अगले 6 माह तक आयोग में आकर पैसे देगा। दूसरी महिला को नारी निकेतन भेजा गया।

तीन साल का बच्चा वापस
एक अन्य मामले में, आवेदिका ने बताया कि उसका पति बिना तलाक लिए दूसरा विवाह कर चुका है और तीन वर्ष का बच्चा उसके साथ ले गया था। आयोग ने आवेदिका को उसका बच्चा वापस दिलाया और दोनों पक्षों को कानूनी रूप से तलाक लेने की सलाह दी। आपसी समझौते के बाद प्रकरण समाप्त करने की सहमति बनी।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने महिलाओं को यह संदेश दिया कि वे ऐसी परिस्थितियों में कानून की सहायता लें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएं। आयोग महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

दुर्ग में बना महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, युवा कर सकेंगे पैकेज्ड मिल्क, दही व खोवा का उत्पादन
खाट पर सो रहे बच्चे की सांप काटने से मौत….. मातम में परिवार…. खेदामरा की घटना
मैनपाट के करमा रिसॉर्ट में 19 दिसंबर को धूमधाम से लोकनृत्य प्रतियोगिता, विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार
अतिशेष धान की ई-नीलामी 3 मार्च से होगी शुरू… 144 समितियो में 3.89 लाख मेट्रिक टन अतिशेष धान
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया आरोग्य मेले का शुभारंभ, बोले- भारत से निकल कर पूरी दुनिया में पहुँच रहा है आयुर्वेद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम की पहल ला रही रंग: स्कूल जतन योजना से आकर्षक बनते स्कूल, बेहतर शैक्षणिक परिवेश दिलाने हो रहा कायाकल्प सीएम की पहल ला रही रंग: स्कूल जतन योजना से आकर्षक बनते स्कूल, बेहतर शैक्षणिक परिवेश दिलाने हो रहा कायाकल्प
Next Article सरकार ने किया राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला…. देखिए पूरी सूची

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?