ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर परिषद का बड़ा निर्णय… पटरी पार के 10 प्रमुख सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण, मेट्रो सिटी की सड़कों की तरह नजर आएंगी सड़कें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महापौर परिषद का बड़ा निर्णय… पटरी पार के 10 प्रमुख सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण, मेट्रो सिटी की सड़कों की तरह नजर आएंगी सड़कें

By @dmin
Published: July 1, 2022
Share
Chhattisgarh's power houses rang all over the country… .. Chhattisgarh topped in 33 state power sectors… CM congratulated
Chhattisgarh's power houses rang all over the country… .. Chhattisgarh topped in 33 state power sectors… CM congratulated
SHARE

भिलाई । महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे तथा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुई। आज महापौर परिषद ने अहम निर्णय लेते हुए सड़कों के सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। महापौर की निधि से शहर के प्रमुख 10 सड़कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए महापौर की निधि 2 करोड़ 25 लाख खर्च होगी। ज्यादातर सड़कें पटरी पार की है। महापौर ने शहर विकास एवं नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी निधि से सौंदर्यीकरण करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसी के साथ ही हजारों की संख्या में रोजाना आवाजाही वाले सड़कों का कायाकल्प होगा, राहगीरों एवं आम नागरिकों को इससे सुविधा मिलेगी। ज्यादातर सड़कें नेशनल हाईवे से होकर भिलाई शहर के भीतर के क्षेत्रों में जाने वाले रास्ते पर है।

मेट्रो सिटी में जैसी सड़कें होती है वैसे ही सड़कें भिलाई में नजर आएगी। प्रथम चरण में सुपेला घड़ी चौक से राजेंद्र प्रसाद चौक तक तथा नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल चौक तक की सड़कों का कायाकल्प होगा। सड़कों के किनारे आकर्षक लाइटिंग, लैंडस्कैपिंग, फाउंटेन एवं पार्किंग आदि की व्यवस्था होगी। इन सड़कों से गुजरने वाले लोगों को दिन के अलावा रात्रि में भी अलग ही नजारा प्रतीत होगा। हजारों लोगों का प्रतिदिन इन सड़कों से आना जाना होता है, दिनभर इस सड़क पर आवाजाही रहती है, यह शहर का प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्ग है जिसको देखते हुए महापौर एवं महापौर की परिषद ने इसके सौंदर्यीकरण करने का फैसला लिया है।

एक हाईटेक सिटी की तरह एक चौक से दूसरे चौक तक की सड़कों का सौंदर्यीकरण होगा। इसके अतिरिक्त महापौर परिषद की बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रुप से सिविक सेंटर चौपाटी का विकास होगा, शहर का हृदय स्थल सिविक सेंटर एक आकर्षक और अलग स्वरूप में नजर जाएगा, इसकी स्वीकृति भी महापौर परिषद ने दी है। आज की बैठक में प्रमुख रूप से महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, एकांश बंछोर, सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, नेहा साहू, मीरा बंजारे, मालती ठाकुर, केशव चौबे, चंद्रशेखर गवई, लाल चंद वर्मा एवं मन्नान गफ्फार खान तथा जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, येशा लहरे एवं पूजा पिल्ले, सचिव जीवन वर्मा महापौर के निज सचिव वसीम खान, शरद दुबे, दिलीप कुरुवे, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

व्यापारियों को हो रही जीएसटी की समस्या का हो रहा समाधान, भिलाई चेंबर ने शुरू किया जागरूकता शिविर
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में हथौड़ी से वार कर लूटने वाला गिरफ्तार, आरोपी ने खुद बताई लूट की वजह…
Bhilai Breaking : मरोदा डेम में डूबा बालक, दोस्तों के साथ पहुंचा था पिकनिक मनाने
SCST Court Murder Case : ट्रॉमा सेंटर में बच्ची से मिले मुख्यमंत्री, फायरिंग के दौरान हो गई थी घायल
माधुरी दीक्षित के ये ब्लाउज डिजाइन हैं बेहद खूबसूरत, आप भी कर सकती हैं ट्राई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर: 200 रुपये सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, देखें गैस के नए रेट बड़ी खबर: 200 रुपये सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, देखें गैस के नए रेट
Next Article बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक तो निफ्टी 200 अंक फिसला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?