ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाकुंभ मेले में शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स संस्था के संयुक्त प्रयास से विद्या कुंभ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय का किया गया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महाकुंभ मेले में शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स संस्था के संयुक्त प्रयास से विद्या कुंभ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय का किया गया शुभारंभ

By Om Prakash Verma Published November 12, 2024
Share
महाकुंभ मेले में शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स संस्था के संयुक्त प्रयास से विद्या कुंभ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय का किया गया शुभारंभ
महाकुंभ मेले में शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स संस्था के संयुक्त प्रयास से विद्या कुंभ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय का किया गया शुभारंभ
SHARE

प्रयागराज/ बालिका शिक्षा के लिए कार्यरत गैर लाभकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर शिक्षा को बढ़ावा देने और श्रमिक परिवारों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से महाकुंभ मेले में ‘विद्या कुंभ’ विशेष प्राथमिक विद्यालय का शुभारंभ किया। महाकुंभ मेला प्राधिकरण विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने प्रयागराज में विद्या कुंभ अभियान का उद्घाटन किया।

महाकुंभ मेला भारत का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें लाखों श्रद्धालु, साधु-संत, और पर्यटक एकत्र होते हैं। इस मेले की तैयारियों में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रमिक कार्य करते हैं और उनके बच्चे भी मेले में उनके साथ रहते हैं, जिसके कारण उनकी शिक्षा बाधित होती है। विद्या कुंभ का उद्देश्य मेले में आए श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उनके कौशल विकास पर ध्यान देना है। इस चार महीने के कैम्प में बच्चों को मौलिक विषयों के साथ-साथ विभिन्न खेलों और गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। इससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा और वे एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

इस अवसर पर महाकुंभ मेला प्राधिकरण की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “विद्या कुंभ एक सराहनीय पहल है, जो श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी। महाकुंभ मेले जैसे बड़े आयोजन में शिक्षा का यह प्रयास बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।”

एजुकेट गर्ल्स संस्था के स्टेट ऑपरेशन हेड श्री नितिन कुमार झा ने कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों, खास कर लड़कियों के जीवन में शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है। विद्या कुंभ के माध्यम से हम इन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, ताकि वे अपने जीवन में शिक्षा की अहमियत को समझ सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।”

कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा बच्चों को किताबें, पेंसिल, कॉपी, टी-शर्ट और अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट की गई। इस पहल से बच्चों को न केवल शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा, बल्कि उनके जीवन की आधारभूत आवश्यकताएं भी पूरी होंगी। उद्घाटन समारोह में डॉ आनंद सिंह (अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी), श्री राजीव त्रिपाठी (डीसी, बेसिक शिक्षा विभाग) और एजुकेट गर्ल्स संस्था से महत्वपूर्ण प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Om Prakash Verma November 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वंदे भारत एक्सप्रेस को बेपटरी करने की कोशिश नाकाम, पायलट की समझदारी से टला बड़ा रेल हादसा वंदे भारत एक्सप्रेस को बेपटरी करने की कोशिश नाकाम, पायलट की समझदारी से टला बड़ा रेल हादसा
Next Article कुमार बिश्वरंजन को मिली चिप्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी, आदेश जारी कुमार बिश्वरंजन को मिली चिप्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी, आदेश जारी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?