ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाकुंभ की तैयारी: रेलवे चलाएगा 800 स्पेशल टे्रन, जानिए श्रद्धालुओं के लिए और क्या है खास, फेस रिकग्निशन सिस्टम सॉफ्टवेयर से होगी निगरानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महाकुंभ की तैयारी: रेलवे चलाएगा 800 स्पेशल टे्रन, जानिए श्रद्धालुओं के लिए और क्या है खास, फेस रिकग्निशन सिस्टम सॉफ्टवेयर से होगी निगरानी

By Om Prakash Verma
Published: June 20, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई। कुंभ भले ही 2025 में लगने जा रहा है। लेकिन भारतीय रेलवे ने दो साल पहले ही तैयारियां शुरू कर दी है। रेलवे की योजना है कि इस दौरान महाकुंभ मेले के लिए 800 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। इसमें खास बात यह है कि यह ट्रेन केवल प्रमुख स्नान पर्व के लिए ही उपलब्ध होंगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, कुंभ स्पेशल ट्रेन शुरू होने से देश भर से श्रद्धालुओं को धर्म नगरी प्रयागराज में आने-जाने में सुविधा और सहूलियत होगी। हाल ही में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर रेल मंत्री ने अफसरों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में स्टेशन की व्यवस्थाओं से लेकर ट्रेनों की मौजूदा स्थिति को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। महाकुंभ के लिए उत्तर-मध्य रेलवे को नोडल बनाया गया है। यह प्रयागराज में उत्तर रेलवे व पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से संचालित होने वाली सुविधा व महाकुंभ को लेकर चल रही योजनाओं की निगरानी व अगुवाई भी कर रहा है। प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी, पूर्वोत्तर रेलवे के राम बाग एवं उत्तर रेलवे के प्रयागराज संगम, प्रयाग व फाफामऊ रेलवे स्टेशन से महाकुंभ से संबंधित यात्री सुविधाओं का संचालन किया जाएगा।

वर्ष 2025 में होने वाले महाकुंभ में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने के आसार हैं। तीर्थ यात्रियों को बेहतरीन यातायात सुविधा के लिए एनसीआर, एनईआर और एनआर के नौ स्टेशनों की योजना बनाई गई है। जहां 837 करोड़ रुपये के बजट से एनआर, एनसीआर और एनपीआर के द्वारा किए जाने वाले आरओबी और आरयूबी का निर्माण किया जाएगा। इन सभी की मंजूरी रेल मंत्रालय ने दी है। कुंभ में भक्तों की भीड़ को देखते हुए रेलवे इसके लिए अपनी अलग-अलग टीमें बनाएगा। जिनका कार्य स्टेशन परिसर के अंदर और बाहर के वातावरण का अवलोकन करना होगा।

महाकुंभ के दौरान कुछ ऐसी तैयारी रहेगी रेलवे की
दिल्ली कंट्रोल रूम ऑफिस से रेलवे अधिकारी और कर्मचारी ट्रेनों का 24 घंटे निरीक्षण करेंगे। ट्रेनों की लाइव लोकेशन हर वक्त अपडेट होगी और उसकी रिपोर्ट तैयार होती रहेगी। जिस रेलवे स्टेशन पर भीड़ अधिक होगी, वहां तत्काल मेला स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाई जाएंगी। ट्रेनों, प्लेटफार्मों और स्टेशनों के बाहर मौजूद भीड़ के आकलन के लिए तकनीकी टीम अलग से कार्य करेगी, जो पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजेगी। 2019 में हुए कुंभ के दौरान ड्यूटी पर रहे कर्मचारियों के अनुभव का इस्तेमाल महाकुंभ के सफल संचालन के लिए भी किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को रुकने के लिए अलग-अलग रंग के शेड बनेंगे जहां यात्रियों के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

नई तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे स्टेशन
देश के चुनिंदा बड़े स्टेशनों पर अब फेस रिकग्निशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी हो रही है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज मंडल में इसकी शुरुआत प्रयागराज जंक्शन स्टेशन से होगी। अत्याधुनिक तकनीक वाले इस ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे को जहां-जहां लगाया जाएगा, उस क्षेत्र से होकर गुजरने वाले सभी संदिग्धों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। इसके साथ ही ‘फेस रिकग्निशनÓ तकनीक वाले इन कैमरों को लगाए जाने के बाद अपराधियों को पकडऩे के साथ ही उनकी निगरानी भी आसानी से की जा सकेगी।

प्रयागराज जंक्शन और अन्य रेलवे स्टेशनों पर लगने वाले इन हाईटेक तकनीक वाले कैमरों के साथ ही फेस रिकग्निशन सिस्टम सॉफ्टवेयर भी कम्प्यूटर्स में इंस्टाल किए जाएंगे। फेस रिकग्निशन सिस्टम के जरिए उन संदिग्धों और अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा, जो चेहरा छिपाकर या भेष बदलकर रेलवे स्टेशन पर जाएंगे। इस सिस्टम के जरिये अपराधियों या संदिग्धों की पहचान सिर्फ उनके चेहरे से ही नहीं होगी, बल्कि उनकी आंखों की रेटिना की पहचान के जरिये भी उन्हें ट्रेस कर लिया जाएगा।

IND vs NZ – Test: जडेजा और अश्विन की फिरकी से न्यूजीलैंड टीम ढेर, भारत की जीत की ओर बढ़ते कदम
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
Tragic accident : मकान में लगी आग, दम घुटने से रिटायर्ड डीएसपी सहित छह लोगों की मौत
विधायक वोरा ने किया बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन, कहा- उत्कृष्ट प्रदर्शन से दुर्ग और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ के मरवाही में दिखा बेखौफ जानवर हनी बैजर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाप्रभु को सिर पर उठाया, छेरा पहरा की रश्म भी की अदा
Next Article नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर जंगल में फेंका शव, मुखबिरी का लगाया आरोप

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?