ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महंगाई पर चर्चा में वोरा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कसा तंज, दो करोड़ नौकरी देने की जगह लोगों का घर चलाना किया दूभर: वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महंगाई पर चर्चा में वोरा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कसा तंज, दो करोड़ नौकरी देने की जगह लोगों का घर चलाना किया दूभर: वोरा

By @dmin
Published: August 22, 2022
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 से 23 अगस्त तक चलाए जा रहे महंगाई पर चर्चा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने केंद्र सरकार की नीतियों को पूरी तरह विफल बताते हुए करारा हमला बोला है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का झूठा जुमला देकर युवाओं को गुमराह किया एवं केंद्र की सत्ता पाई थी अब इनके नेताओं को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री से रोजगार चाहिए। कथनी और करनी में इनके इतना फर्क है कि सत्ता खोते ही बिहार में भी अब इन्हें बेरोजगारी नजर आने लगी है।

प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्रियों तक एवं राज्य के भाजपा नेता कोई भी महंगाई पर चर्चा करने को तैयार नहीं है। मोदी सरकार की गलत नीतियों से घरेलू गैस ढाई गुना अधिक दामों पर मिल रहा है, खाद्य तेल, डीजल, पेट्रोल, दैनिक जरूरत के लिए आवश्यक सभी वस्तुओं की कीमतों में डेढ़ से दोगुनी वृद्धि हो गई है आम आदमी का घर चलाना दूभर हो गया है। एक तरफ दूध दही आटे जैसी चीजों पर जीएसटी लगाई जा रही है वहीं दूसरी तरफ जनसुविधाओं में लगातार सब्सिडी खत्म की जा रही है। जनता की गाढ़ी कमाई से अपना खजाना भरना और अरबपतियों की टैक्स माफी किसी से छिपी नहीं है। वर्षों की मेहनत से बनाई गई देश की संपत्तियों को बेचने का काम निरंकुश रूप से जारी है।

केंद्र सरकार ने बेरोजगारी एवं महंगाई की दोहरी मार से लोगों को नाउम्मीद कर दिया है। एक भी वादे केंद्र ने 8 वर्षों में पूरा नहीं किया। गरीबों के चूल्हे की आग की चिंता केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं से लगातार प्रदेश की जनता सशक्त हो रही है। गोधन न्याय, किसान न्याय, भूमिहीन मजदूर न्याय जैसी योजनाओं से ना सिर्फ आर्थिक मजबूती मिल रही है साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा की दिशा में स्वामी आत्मानंद स्कूल, महाविद्यालय, हमर लैब, सस्ती दवा दुकानों के माध्यम से बेहतर सुविधाएं भी दी जा रही हैं। केंद्र सरकार को प्रदेश की योजनाओं से सीख लेनी चाहिए।

CG Breaking : रायपुर एम्स के डॉक्टर से 46 लाख की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से पहचान और झांसा देकर की धोखाधड़ी
राजस्थान में बन गई बात? पायलट बोले- राजनीति में शत्रुतता की जगह नहीं
26 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
पर्व स्नान के लिए त्रिवेणी संगम का है विशेष महत्व, प्रशासन द्वारा बनाए गए है विभिन्न कुंड
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने किया गौठान का निरीक्षण, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण में देरी को लेकर हुए नाराज, कहा – जल्दी हो काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन शपथ फाउंडेशन की मुहीम राष्ट्रिय ध्वज सम्मान एवं संग्रह को जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक का मिला समर्थन
Next Article छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का हो रहा है निर्माण: लोक निर्माण मंत्री

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?