ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मसाले की खेती में पल्वराइजर का लगा तड़का, दोगुनी आमदनी से बढ़ा खुशहाली का स्वाद…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मसाले की खेती में पल्वराइजर का लगा तड़का, दोगुनी आमदनी से बढ़ा खुशहाली का स्वाद…

By @dmin
Published: March 4, 2022
Share
SHARE

रायपुर। शासकीय मदद पर आधी कीमत में मिली पल्वराइजर मशीनों ने रायपुर जिले के 70 से अधिक मसाला उत्पादक किसानों की आय में दोगुनी आमदनी का तड़का लगा दिया है। किसानों की आय बढऩे से उनके परिवार सहित जीवन में भी खुशहाली का स्वाद आ गया है। पहले तो राज्य के उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने इन किसानों को हल्दी, मिर्च, धनिया जैसे दैनिक उपयोग के मसालों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें इन मसालों की खेती के लिए शासकीय योजनाओं से हर संभव मदद तथा मार्गदर्शन दिया गया। फसल उत्पादन अच्छा रहा परंतु खड़े मसाले को थोक के भाव बेचने से किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था।

मसालों की खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए फिर उद्यानिकी विभाग ने मसालों की प्रोसेसिंग की योजना बनाई। राज्य शासन की लघु एवं सूक्ष्म प्रोसेसिंग यूनिट को प्रोत्साहन देने की योजना के तहत इन किसानों को मसाला प्रसंस्करण के लिए पल्वराईजर मशीनें शासकीय सहायता पर दी गई। अब यह 70 किसान अपने खेतों में उगाई हल्दी, मिर्च, धनिया को पीसकर बेहतर प्रोसेसिंग के बाद स्थानीय बाजार में दोगुने से अधिक दामों पर बेच रहे हैं। थोक व्यापारी भी अब सीधे इन किसानों तक पहुंचने लगे और प्रोसेस्ड मसालों को सीधे किसानों की यूनिट से ही खरीद रहे हैं।

रायपुर जिला के धरसीवां विकासखंड के ग्राम मंगसा निवासी किसान अजय कुमार वर्मा के पास 7 हेक्टेयर से अधिक जमीन है। वे इस भूमि पर हल्दी, मिर्च, धनिया जैसी मसाला फसलों की खेती करते है। श्री वर्मा बताते है कि उन्हें 50 प्रतिशत छूट पर लघु प्रसंस्करण संयंत्र पल्वराइजर मिला है। इस मशीन की वास्तविक लागत एक लाख 20 हजार रूपये है जो आधी सरकारी छूट पर उन्हें केवल साठ हजार रूपये में मिल गई है।

श्री वर्मा ने बताया कि लगभग पांच एकड़ खेत में हल्दी का फसल लगाई थी। उन्हें प्रति एकड़ में 12 से 15 क्विंटल हल्दी का उत्पादन मिला है। उन्होंने बताया कि पहले वे हल्दी को 60 रूपये प्रति किलो के हिसाब से थोक बाजार में बेच देते थे। सरकारी मदद पर उद्यानिकी विभाग से पल्वराइजर मशीन मिलने के बाद अब हल्दी को सूखाकर पिसाई कर थोक में एक सौ रूपये प्रति किलो एवं स्थानीय बाजार में फुटकर रूप से एक सौ बीस रूपये प्रति किलो में बेचते है। श्री वर्मा ने बताया कि मशीन से पिसाई के बाद हल्दी का दाम दोगुना हो गया है। इससे उन्हें डबल मुनाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में और भी किसान उन्हीं की तरह हल्दी, मिर्च, धनिया की पिसाई कर थोक बाजार में बेचकर मुनाफा कमाया रहें है।

श्री वर्मा ने अपने खेत में हरी मिर्च और धनिया भी लगाई थी। उनके खेत में प्रति एकड़ लगभग 4 से 5 क्विंटल मिर्च का उत्पादन हुआ है। लोकल बाजार में हरी मिर्च की अधिकतम कीमत 50 से 60 रूपये किलो थी। इसी मिर्च को सूखाकर पल्वराइजर मशीन में पीसने के बाद उन्होंने उसे 180 रूपये किलो की दर से बेचा है। जिससे उन्हें कच्ची मिर्ची की तुलना में पिसी मिर्च से 4-5 गुना अधिक आमदनी हुई है। इसी तरह श्री वर्मा ने एक एकड़ में 3 क्विंटल से अधिक धनिया की पैदावार ली है। पहले धनिया की कीमत 80 से 100 रूपये प्रति किलो थी, लेकिन पल्वराइजर मशीन मिलने के बाद वही धनिया पीसकर दुगुने कीमत में बेचकर लाभ कमा रहे है।

श्री वर्मा ने बताया कि उद्यानिकी विभाग की योजना से मसाला प्रसंस्करण कर उनकी आय 2 गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है तथा उनकी आर्थिक स्थिति तेजी से और बेहतर होती जा रही है। उद्यानिकी विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले में अब तक 70 से अधिक किसानों को सरकारी अनुदान पर पल्वराइजर मशीन दी गई है। पल्वराइजर मशीन का उपयोग ठोस पदार्थों को चूर्ण बनाने के लिए किया जाता है। जिले के धरसीवां और आरंग विकासखण्डों में 17-17, तिल्दा और अभनपुर विकासखण्ड में 18-18 किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर पल्वराइजर मशीनों का वितरण किया गया है। मसाला उत्पादक किसान इन मशीनों से मसालों को पीसकर ऊंचे दामों पर थोक और स्थानीय बाजार में बेच रहे है।

Durg Breaking : चंदखुरी में खड़ी ट्रक में टकराई कार, दो युवकों की मौत
शत्रुघ्न सिन्हा लापता : पोस्टर लगाकर जनता ने पूछा कहां हो शत्रु भैय्या… भाजपा ने साधा निशाना
Bhilai Breaking : घासीदास नगर में युवक ने तोड़ दिया मंदिर और तुलसी चौरा, महिलाओं से की अभद्रता
मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, 2021 में 5G लॉन्च करेगा रिलायंस जियो
रखें ‘लक्ष्मण रेखा का खयाल’ : कोर्ट के फैसलों के प्रति बेरुखी अच्छी नहीं, सीजेआई बोले- पीआईएल बनीं, पर्सनल इंट्रेस्ट लिटिगेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Initiative by Chief Minister Bhupesh Baghel आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने देखा तेलीबांधा तालाब शुद्धिकरण का जैविक मॉडल
Next Article फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती सिनेमाघरों में हुआ रिलीज…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?