ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मवेशियों से भरी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, 3 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मवेशियों से भरी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, 3 गिरफ्तार

By @dmin
Published: June 17, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने देर रात हाईवे ढाबा के पास मवेशियों से भरा एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में लगभग 80 मवेशियों को दुर्ग जिले के पथरा क्षेत्र से भरकर नागपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी कर्नाटक के हैं। उन्हें हिंदी नहीं आती। इसलिए पूछताछ के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया है। दुर्ग थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि उन्हें गुरुवार-शुक्रवार देर रात ढाई बजे के करीब सूचना मिली थी कि एक ट्रक में मवेशियों को ले जाया जा रहा है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक केए 51बी 8920 को रोकर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर बड़ी संख्या में गाय, बैल और बछड़े भरे हुए थे। पुलिस ट्रक को मवेशी सहित जब्त कर थाने लाई। अब उन मवेशियों को किसी गौठान में शिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मवेशियों को पुलगांव स्थित गौठान मैं शिफ्ट किए जाने की बात कही जा रही है।

जिले के जागरूक युवकों ने पकड़ा

बताया जा रहा है कि दुर्ग जिले के कुछ जागरूक युवकों को पशु तस्करी के बारे में जानकारी हुई थी। उन्होंने जाकर ट्रक को दुर्ग बाफना टोलनाका हाईवे ढाबा के पास रोका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले में कार्रवाई की।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी कर्नाटक राज्य के निवासी है। उन्हें हिंदी न आने से पुलिस को पूछताछ करने में परेशानी हो रही है। इसके लिए टीआई एसएन सिंह ने कन्नड़ भाषा जानने वाले पुलिस कर्मी को जी रवी को विशेष रूप से बुलाया। जी रवी आरोपियों से उनकी भाषा में पूछताछ कर रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर मेडिकल कॉलेज में 700 बिस्तर के नए चिकित्सालय भवन का किया भूमिपूजन
एयरपोर्ट कस्टम टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 एयरगन पकड़ीं, नकदी समेत अन्य सामान जब्त
CG Crime : आंगन में काम कर रही महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, हमलावर युवक फरार
रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल रमेन डेका
मां महामाया गैस एजेंसी में खाद्य विभाग का छापा, 6 लाख से ज्यादा के अवैध सिलेण्डर जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार दिया, दोनों गिरफ्तार
Next Article क्या ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं योगासन ?

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?