ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मतदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ‘सेंचुरी वोटिंग’ क्रिकेट मैच का किया आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मतदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ‘सेंचुरी वोटिंग’ क्रिकेट मैच का किया आयोजन

By Om Prakash Verma
Published: April 15, 2024
Share
मतदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 'सेंचुरी वोटिंग' क्रिकेट मैच का किया आयोजन
मतदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 'सेंचुरी वोटिंग' क्रिकेट मैच का किया आयोजन
SHARE

सेन्चुरी वोटिंग वन डे क्रिकेट मैच में कलेक्टर 11 ने नागरिक 11 से अंतिम ओवर में छीनी जीत
दुर्ग। जिला प्रशासन दुर्ग ने नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए ‘सेंचुरी वोटिंग’ मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया। यह मैच पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में खेला गया। इस एक-दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मकसद दुर्ग की जनता को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना था, विशेष रूप से आगामी लोकसभा निर्वाचन में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान करने की अपील की गई।

मैच कलेक्टर एकादश और नागरिक एकादश टीमों के बीच खेला गया, जिसमें उत्साही भागीदारी देखने को मिली। शहर एकादश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कलेक्टर 11 ने एक बॉल शेष रहते 1 विकेट से इस उत्साहजनक प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की। इस मैच की सबसे रोचक बात यह थी कि इस मैच में कुल तीन अर्धशतक और एक हैट्रिक भी लगी। आईजी दुर्ग आर जी गर्ग ने इस मैच में हरफनमौला प्रदर्शन दिखाया। बल्ले से छक्के, चौके जड़ते हुए उन्होंने 51 रनों की पारी खेली और तीन ओवर की किफायती गेंदबाजी कर एक विकेट भी झटका। नागरिक एकादश की ओर से इस मैच में डॉक्टर अनीश और डॉक्टर नितिन वैद्य ने अर्धशतक जमाए। नागरिक एकादश की ओर से यूनिसेफ जिला समन्वयक शशांक शर्मा ने आईजी गर्ग सहित चार कैच लपके। आखिरी ओवर तक खेले गए इस मैच में आखिरी पांच बॉल बेहद रोचक रहे। जिला प्रशासन के तीन विकेट भी गिरे और पांचवीं गेंद पर उत्तम ध्रुव ने दौड़कर एक रन पूरा किया और टीम को जीत दिलाई।

यह पहल प्रशासन के लोकसभा चुनाव के आगामी चरण के दौरान समुदाय को मतदान जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल करने का हिस्सा है। खेल को नागरिक कर्तव्य के साथ मिलाकर, जिला प्रशासन का लक्ष्य मतदान प्रक्रिया में अधिक भागीदारी को प्रेरित करना और हर वोट की महत्वता को साक्षात्कार कराना है।

इस मैच में कलेक्टर 11 की ओर से संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी दुर्ग आर जी गर्ग, एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे, सीईओ जिला पंचायत अश्विनी देवांगन, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, कमिश्नर दुर्ग नगर निगम लोकेश चंद्राकर, एसडीएम पाटन दीपक मुकुंद, डिप्टी कलेक्टर हरिवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर लवकेश ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर महेश राजपूत, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव आदि अधिकारी गण शामिल हुए एवं नागरिक एकादश की ओर से राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में जिले के नागरिकों ने शिरकत की।

भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र,झांकी में रामनामी समुदाय, जनजातीय कला, नृत्य व शिल्प की दिख रही झलक
भारत विकसित कर रहा दोगुनी क्षमता के हाइपरसोनिक हथियार, चुनिंदा देशों की सूची में है शामिल
‘कॉफ़ी विथ कलेक्टर’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, युवोदय कार्यक्रम ने हमारे युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से खुद को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान किया है- कलेक्टर
अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, तीन सगे भाई-बहनों की कुचलकर मौत, लिफ्ट लेकर जा रहे पैसेंजर की भी गई जान
दिलशाद गार्डन स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाडिय़ां मौके पर मौजूद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : कारोबारी से एक करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड, प्राफिट शेयरिंग का झांसा देकर निवेश कराया और हड़प लिए रुपए
Next Article लूट कर फरार हुए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक एसआई और बदमाश को लगी गोली लूट कर फरार हुए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक एसआई और बदमाश को लगी गोली

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?