ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मजदूरी करने घर से निकलते, फिर प्रिंटर से निकालते 500-500 के जाली नोट, 345 नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मजदूरी करने घर से निकलते, फिर प्रिंटर से निकालते 500-500 के जाली नोट, 345 नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

By Om Prakash Verma
Published: April 10, 2023
Share
मजदूरी करने घर से निकलते, फिर प्रिंटर से निकालते 500-500 के जाली नोट, 345 नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
मजदूरी करने घर से निकलते, फिर प्रिंटर से निकालते 500-500 के जाली नोट, 345 नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
SHARE

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 500-500 के 345 नकली नोट, प्रिंटर और अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी मजदूरी करते हैं। घर से काम के बहाने निकलते और फिर प्रिंटर से नोट बनाना शुरू कर देते। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मेऊंभाठा के बस स्टैंड के पास नकली नोट लेकर बाजार में खपाने के लिए घूम रहा है। इस पर टीम बनाकर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 के 28 नकली नोट 14 हजार रुपये के बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भिलौनी गांव निवासी वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर (38) बताया।

संजू रत्नाकर से पुलिस ने मोबाइल और बाइक भी जब्त की है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। साथ ही डोंगाकोहरौद गांव में रहने वाले उसके दोस्त रामसागर बंजारे (26) के साथ मिलकर नकली नोट छापते हैं। इसके बाद बाजार में खपा देते थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रामसागर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने यह भी बताया कि, जब उनके परिवारवाले नहीं होते तो वहां पर नोट बनाने का काम करते।

पुलिस ने आरोपी वृंदा उर्फ संजू रत्नकार के पास से 500- 500 के 249 नकली नोट कुल एक लाख 24 हजार 500 रुपये और रामसागर बंजारे के पास से 96 नकली नोट कुल 48 हजार रुपये बरामद किए हैं। इस तरह से एक लाख 72 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। साथ ही बाइक, मोबाइल, कलर प्रिंटर, पेपर कटर भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विद्युत लोको शेड भिलाई का निरीक्षण किया रेलवे महाप्रबंधक ने
वेदांता एल्यूमिनियम ने एलजीबीटीक्यूप्लस कर्मचारियों की लिंग पुनर्पुष्टि के लिए प्रस्तुत की नई नीति
महाराष्ट्र बाढ़: डीपो मैनेजर ने निभाई ड्यूटी, सरकार के लाखों रुपए बचाने के लिए बस की छत पर बिताए 7 घंटे
ब्रेकिंग न्यूज: हुक्का बार बैन हुआ तो रायपुर के इस सख्श ने निकाली ऐसी तरकीब… पुलिस ने दबिश दी तो उड़े होश…. इतने लाख का हुक्का व फ्लेवर किया बरामद
तीन ट्वीट से सरकार पर साधा निशाना, कहा-हर योजना के फंड का स्रोत बताना जरूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : दुर्ग पुलिस को बनना पड़ा ट्रेन में वेंडर, फिर हाथ आए लूट के आरोपी… पेशी में पहुंचे और कर दिया कांड
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: नेताजी का पोता क्यों कलप रहा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?