ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण…
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण…

By @dmin Published July 7, 2022
Share
SHARE

बालोद। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने ग्राम ठेमाबुजुर्ग में 05 करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पूल निर्माण का भूमिपूजन किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम चिखली में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन के अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम आमाडुला में 17.20 लाख रूपए की लागत के हाईस्कूल भवन जीर्णोद्धार कार्य, 15.52 लाख रूपए की लागत के पेयजल पाईप लाईन विस्तार कार्य और 08.92 लाख रूपए की लागत के व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

श्रीमती भेंडिय़ा ने ग्राम भर्रीटोला में महिला स्वसहायता समूह के विभिन्न क्रियाकलापों के लिए कलस्टर भवन निर्माण की घोषणा के अलावा ग्राम आमाडुला में गोंडवाना सामुदायिक भवन एवं कलामंच निर्माण के साथ-साथ मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केन्द्र तक सुरक्षित पहुॅचाने हेतु 102 वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की घोषणा भी की। इसके अलावा श्रीमती भेंडिय़ा ने ग्राम ठेमाबुजुर्ग एवं आसपास के ग्रामों के 40 जरूरतमंद लोगों को स्वेच्छा अनुदान के रूप में 06 लाख 40 हजार रूपए की राशि का चेक भी वितरण किया। उन्होंने वहॉ 02 हितग्राहियों को शासन की मोंगरी योजना के तहत् मछली जाल और आईस बॉक्स प्रदान कर लाभान्वित किया।

ग्राम ठेमाबुजुर्ग से भर्रीटोला मार्ग में तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण इस क्षेत्र के लोगों की बरसों पुरानी मॉग थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए ग्राम ठेमाबुजुर्ग में अपने आगमन के कुछ महिनों के पश्चात् इस उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही शीघ्र ही पुल निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। श्रीमती भेंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर वर्ग के विकास एवं हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है, जिसके चलते लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में राज्य ने विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के विषम परिस्थितियों में भी राज्य में विकास कार्य बाधित नहीं हुआ तथा सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहा।

श्रीमती भेंडिय़ा ने कहा कि किसानों, ग्रामीणों एवं मजदूरों की हितों की रक्षा करना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वयं किसान पुत्र हैं जिसके कारण वे किसानों की वास्तविक जरूरतों को भलीभांति समझते हैं। इसके फलस्वरूप ही उन्होंने 2500 रूपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी एवं किसानों के ऋणमाफी जैसे साहसिक निर्णय लिया था। इस अवसर पर जनपद पंचायत डौण्डी की अध्यक्ष श्रीमती बंसती दुग्गा, उपाध्यक्ष श्री पुनीत राम सेन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चन्द्रप्रभा सुधाकर, कृषि उपज मंडी बालोद के भारसाधक समिति के अध्यक्ष श्री भोलाराम देशमुख, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

@dmin July 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पौधों का वितरण नहीं उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ले पार्षद – महापौर शशि सिन्हा
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 260 # 07 july 2022

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?