ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री डॉ. टेकाम ने देश के पहले आईडिया लैब का किया उद्घाटन… छत्तीसगढ़ में अब हो सकेंगे तकनीकी आईडिया का पेटेंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

मंत्री डॉ. टेकाम ने देश के पहले आईडिया लैब का किया उद्घाटन… छत्तीसगढ़ में अब हो सकेंगे तकनीकी आईडिया का पेटेंट

By @dmin
Published: February 9, 2022
Share
SHARE

रायपुर । स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ में देश के पहले एआईसीटीई आईडिया लैब का उद्घाटन किया। श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी कॉलेज रायपुर देश का पहला कॉलेज है, जहां आज अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) आईडिया लैब प्रारंभ हुआ है। इस लैब की स्थापना से छात्रों को रिसर्च एवं इनोवेशन के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उल्लेखनीय है कि एआईसीटीई ने रायपुर स्थित शंकराचार्य कॉलेज को आईडिया लैब स्थापित करने के लिए चुना है। पूरे देश से कई इंजीनियरिंग कॉलेजों ने आवेदन किया था, जिसमें 49 कॉलेजों को सिलेक्ट किया गया। इनमें से एक रायपुर का शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज भी है।

मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी कॉलेज को एआईसीटीई की ओर से आईडिया लैब के लिए चुना जाना इस कॉलेज के लिए नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। छात्र इसका सही तरीके से उपयोग कर अपना भविष्य उज्वल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के बुनियादी सिद्धांतों को समझाने और प्रयोग करके व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से आईडिया लैब की स्थापना की गई है। तकनीकी संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की कल्पना और सोच को मूर्त रूप देने में इस आईडिया लैब की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस लैब का उपयोग छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम लोग भी कर सकेंगे। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि नया उद्यम प्रारंभ करने वाले युवा इसका भरपूर लाभ उठा सकेंगे। किसी भी छात्र के पास कोई तकनीकी आईडिया हो तो वे इस लैब में आकर अपने सपने को साकार कर सकते हैं और अपने आईडिया को पेटेंट करा सकते हैं।

उनके द्वारा डिजाईन किए गए प्रोडक्ट यहां विकसित हो सकेंगे। यह स्व-रोजगार के क्षेत्र में बड़ा कदम होगा। मंत्री डॉ. टेकाम ने विश्वास व्यक्त किया कि साधन सम्पन्न प्रयोगशाला एवं विकसित सुविधाओं का उपयोग दूरस्थ अंचल के छात्र-छात्राएं भी कर सकेंगे, ताकि वे सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा सकें। उन्होंने कहा कि श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी का यह दायित्व होगा कि वे छात्रों की पहचान कर उन्हें लैब की सुविधा उपलब्ध कराएं।

उल्लेखनीय है कि आईडिया लैब योजना के अंतर्गत देश के चुनिंदा संस्थानों में अनुदान दिया जाता है। जिससे संस्थान अत्याधुनिक उपकरणों की खरीदी करते हैं। इससे छात्रों के प्रशिक्षण में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होती। आईडिया लैब से छात्रों के इनोवेशन एवं स्टार्टअप आईडिया को विकसित करने में सहायता मिलती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत आईडिया विकास, मूल्यांकन और अनुप्रयोगों को केन्द्र में रखकर इस योजना को डिजाईन किया गया है। इससे छात्रों में इमेजिनेशन, क्रिएटिविटी, क्रिटिकल, थिंकिंग, डिजाईन थिंकिंग, प्रॉब्लम सोल्विंग एवं कोलैबोरेशन जैसे स्किल का विकास होगा। यह लैब सातों दिन एवं 24 घंटे खुली रहेगी।

कार्यक्रम को एडवाईजर इंस्टिट्यूशनल डेव्हलपमेंट सेल एआईसीटीई, महाविद्यालय के चेयरमेन श्री आई.पी. मिश्रा, सचिव श्री निशांत त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री आलोक जैन, प्रो. अतुल चक्रवर्ती, डॉ. जे.पी. पात्रा, श्री पंकज यादव और आईडिया लैब बनाने वाली पूरी टीम के सदस्य उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव: प्रियंका संभालेंगी मां सोनिया की विरासत, बीजेपी इन नेताओं पर लगा सकती है दांव
पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी घोषणा : मैनपाट में शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगा मॉल रोड
75,000 का कर्ज ना चुकाने पर नाबालिग की हत्या, लड़के को थी ऑनलाइन गेम खेलने की लत
बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई – मुख्यमंत्री साय
रायगढ़ में महिला समूहों ने शुरू किया “रेडी-टू-ईट” का उत्पादन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया कोतरलिया में यूनिट का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी हिजाब हो या बिकिनी, महिलाओं का अधिकार; अब प्रियंका गांधी भी विवाद में कूदीं
Next Article एस.डी.जी. इंडिया इंडेक्स 4.0 तथा मल्टी डायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स विषय पर कार्यशाला… राज्य की रैंकिंग बेहतर करने की संभावना पर मंथन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?