ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भोजन में जरूर शामिल करें ये मसाले, स्वाद और सेहत दोनों को मिलेगा गजब का बूस्ट
Share
Notification Show More
Latest News
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

भोजन में जरूर शामिल करें ये मसाले, स्वाद और सेहत दोनों को मिलेगा गजब का बूस्ट

By @dmin Published August 4, 2022
Share
The new education minister said PhD and master's degrees are useless
The new education minister said PhD and master's degrees are useless
SHARE

भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए रोजाना हम कई तरह के मसालों को प्रयोग में लाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि ये मसाले सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, सेहत के लिए भी विशेष लाभदायक हो सकते हैं। आयुर्वेद में भारतीय मसालों के अनेकों फायदों का जिक्र मिलता है। दुनिया भर के कई शोधकर्ताओं ने इसे साबित भी किया है। यदि आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए अपने स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं, तो भारतीय मसाले इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। रोजाना प्रयोग में लाए जाने वाले कई मसालों में एंटीऑक्सिडेंट और कई प्रकार के अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।

लौंग, इलाइची, काली मिर्च से लेकर सौंफ, जीरा और दालचीनी तक, भारतीय मसालों को स्वाद और सेहत का खजाना माना जाता है। इनका नियमित सेवन आपको कई गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षा दे सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में मसालों के औषधीय गुण और इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

काली मिर्च:- हर घर में खाने के लिए काली मिर्च को प्रयोग में लाया जाता है। छोटे-छोटे काले दाने कई तरह के औषधीय गुणों को समाहित किए होते हैं। काली मिर्च में पिपेरिन नामक पौधे से प्राप्त यौगिक होता है, जिसे टेस्ट-ट्यूब अध्ययनों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर पाया गया है। अध्ययनों से पता चलता है कि एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर आहार, शरीर को मुक्त कणों के हानिकारक प्रभावों से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकते हैं। पिपेरिन को मस्तिष्क कार्यों में सुधार में भी कारगर पाया गया है।

दालचीनी:- माना जाता है कि दालचीनी में कई औषधीय गुण होते हैं और इसका उपयोग अक्सर चीनी हर्बल दवाओं में किया जाता रहा है। दालचीनी की विशिष्ट गंध और स्वाद इसे भोजन के लिए काफी आवश्यक बनाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि दालचीनी में सिनामाल्डिहाइड नामक यौगिक पाए जाते हैं। सिनामाल्डिहाइड एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों के लिए जाना जाता है। दालचीनी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने वाली औषधि मानी जाती है।

लौंग के औषधीय गुण:- लौंग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये यौगिक आपके शरीर को मुक्त कणों से लडऩे में मदद करते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। लौंग में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट हृदय रोग, मधुमेह और कुछ प्रकार के कैंसर के विकास को कम करने में मदद कर सकते हैं। दांत और मसूड़ों के दर्द में लौंग का तेल काफी राहत प्रदान करता है।

जीरा:- जीरा भारतीय भोजन का अभिन्न अंग है। इसे पोटैशियम और आयरन का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। जीरा में एंटीऑक्सिडेंट्स भी प्रचुरता में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लडऩे में सहायता करते हैं। जीरा में विभिन्न प्रकार के खनिज जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि इसे काफी स्वास्थवर्धक बनाते हैं।

इलाइची:- भोजन के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने में इलाइची को प्रयोग में लाया जाता रहा है। इसे ब्लड प्रेशर को कम करने में काफी असरदार माना जाता है। एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने 20 वयस्कों को प्रतिदिन तीन ग्राम इलायची पाउडर दिया। 12 सप्ताह के बाद प्रतिभागियों के रक्तचाप का स्तर सामान्य हो गया। इसके अलावा इलाइची में पाए जाने वाले यौगिक इंफ्लामेशन की समस्या को कम कर सकते हैं।

You Might Also Like

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच

@dmin August 4, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हेल्थ टिप्स: बच्चों के आहार में जरूर शामिल करें ये तीन चीज, विकास और बौद्धिक क्षमता बढ़ाने में मिलेगी मदद
Next Article आपरेशन शिवनाथ: तीन लोकल मछुआरों के साथ शिवनाथ में गिरी कार की तलाश जारी, देखे विडियो शिवनाथ में कूदे राजनांदगांव निवासी युवक के साथ मिली एक और लाश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?