ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

By @dmin Published September 13, 2021
Share
भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई
भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात के मनोनीत नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्यपाल के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव से एक साल पहले भूपेंद्र पटेल को राज्य की जिम्मेदारी देना भारतीय जनता पार्टी का बड़ा फैसला माना जा रहा है। भूपेंद्र पटेल जैसे नया नाम  हर किसी के लिए चौंकाने वाला था। वहीं शपथ ग्रहण के दौरान अमित शाह के अलावा शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, प्रमोद सावंत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत भाजपा के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को ट्वीट कर बधाई दी। पीएम ने लिखा कि भूपेंद्र भाई को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं और उनका अनुकरणीय कार्य देखा है, चाहे वह भाजपा संगठन में हो या नागरिक प्रशासन और सामुदायिक सेवा में। वह निश्चित रूप से गुजरात के विकास पथ को समृद्ध करेंगे।

पीएम मोदी ने पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी सराहना की
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सीएम के रूप में अपने पांच वर्षों के दौरान, विजय रूपाणी ने कई लोगों को आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए अथक परिश्रम किया। मुझे विश्वास है कि वह आने वाले समय में भी जनसेवा में अपना योगदान देते रहेंगे।

नितिन पटेल ने नाराजगी की बात से किया इनकार
इससे पहले उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की नाराजगी की बात सामने आ रही थी लेकिन अब खुद उन्होंने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि मैं नाराज नहीं हूं, मीडिया ने बढ़ा चढ़ाकर इसे पेश किया है। उन्होंने कहा कि  भूपेंद्र पटेल के नए सीएम बनने से मैं बहुत खुश हूं। पटेल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल मेरे पुराने पारिवारिक मित्र हैं। मैंने उन्हें बधाई दी है। उन्हें सीएम के रूप में शपथ लेते देखकर हमें खुशी होगी। जरूरत पडऩे पर उन्होंने मेरा मार्गदर्शन भी मांगा है।

शपथग्रहण से पहले नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की थी नितिन पटेल से मुलाकात
गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार सुबह जाकर उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान नितिन पटेल ने भावुक होते हुए कहा कि मैंने 30 वर्षों तक पार्टी की सेवा की है। मुझे पार्टी से कोई नहीं हटा सकता।  

पाटीदार समुदाय की नाराजगी दूर करने की कोशिश
भूपेंद्र पटेल कड़वा पटेल है और जिस सौराष्ट्र क्षेत्र में पिछली बार भाजपा का लगभग सूपड़ा साफ हो गया था वहां अब पार्टी को इस कदम से लाभ मिल सकता है। नया चेहरा होने से पाटीदार समुदाय को इनसे कई उम्मीदें रहेंगी साथ ही विवाद होने की कम संभावना है। 

पहली बार विधायक, कभी मंत्री भी नहीं रहे भूपेंद्र पटेल
पटेल इससे पहले राज्य सरकार में मंत्री भी नहीं रहे और पहली बार ही विधायक चुनकर आए हैं। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले पटेल पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के करीबी माने जाते हैं. आनंदीबेन 2012 में इसी सीट से चुनाव जीती थीं।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin September 13, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिला भाजपा में खुलने लगी राजनीतिक उठा-पटक की कलई, ऐसे तो जीत ही लेंगे दुर्ग जिला भाजपा में खुलने लगी राजनीतिक उठा-पटक की कलई, ऐसे तो जीत ही लेंगे दुर्ग
Next Article कोवैक्सिन को मिली ऑस्ट्रेलिया में मंजूरी… कोवेक्सीन की दोनों डोज ले चुके भारतीय अब जा सकेंगे ऑस्ट्रेलिया भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इसी हफ्ते मिल सकती है मंजूरी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?