ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने से बिगड़ी 80 बच्चों की हालत, भड़के परिजन
Share
Notification Show More
Latest News
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
October 1, 2026
गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
October 1, 2026
वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए
October 1, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
October 1, 2026
एक ही परिसर में कक्षाओं के साथ छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर और खेल सुविधाओं का मिलेगा लाभ
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने से बिगड़ी 80 बच्चों की हालत, भड़के परिजन

By @dmin Published April 22, 2022
Share
भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने से बिगड़ी 80 बच्चों की हालत, भड़के परिजन
भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने से बिगड़ी 80 बच्चों की हालत, भड़के परिजन
SHARE

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के घोरघाट के एक सरकारी स्कूल के 15 बच्चे बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह जुबैर मिडिल स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि कृमिनाशक गोलियां देने के बाद इन बच्चों की सेहत बिगड़ गई। ऐसी ही घटना भागलपुर के स्कूल में भी हुई। वहां 30 बच्चों के बीमार होने की खबर है। कुछ बच्चों को बेहोश होने के कारण ऑक्सीजन देना पड़ी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुंगेर में 15 बच्चे बीमार हुए हैं, जबकि मीडिया रिपोर्टों में इनकी संख्या 50 से ज्यादा बताई गई है। दवा देते ही बच्चों को तकलीफ हो गई, इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सिविल सर्जन ने सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

बिहार में शुक्रवार को कृमि दिवस मनाया जा रहा है, जिसको लेकर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है। इसके अंतर्गत शुक्रवार सुबह मुंगेर जिले के शाह जुबैर स्कूल में भी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने दवा दी थी। दवा खाने के कुछ ही देर बाद बच्चे बेहोश होने लगे। वहीं, ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो सभी स्कूल पहुंच गए और बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. आनंद शंकर शरण सिंह के अनुसार कृमि दिवस के मौके पर सभी स्कूलों में एल्बेंडाजोल की दवा दी गई थी। इसी दौरान बरियारपुर प्रखंड के उक्त स्कूल में 50 बच्चे दवा पीने से बीमार हो गए। इसके बाद सभी बच्चों को बरियारपुर पीएचसी में लाकर इलाज किया जा रहा है और सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। स्कूल के शिक्षकों को निर्देश दिया गया था कि मध्याह्न भोजन के बाद ही बच्चों को उल्टी की दवा के साथ कृमि की दवा देना है, लेकिन बच्चों को भूखे पेट ही दवा दे दी गई। इसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

भागलपुर में हंगामा, नर्स को बंधक बनाया, शिक्षक भागे
भागलपुर के स्कूल में बच्चों के बीमार होने के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। नर्स रंजीता कुमारी को बंधक बना लिया, जबकि शिक्षक भाग खड़े हुए। नर्स के साथ मारपीट की भी खबर है। भागलपुर के नाथनगर प्रखंड के अजमेरीपुर मिडिल स्कूल में यह घटना हुई। 30 बच्चों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नाथनगर में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी स्कूल पहुंच गए हैं।

You Might Also Like

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

@dmin April 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 184 # 22 April 2022
Next Article धोनी के फैंस को मान लेना चाहिए फिनिशर फिनिश हो चुका है धोनी के मुरीद हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, बताया कैसे ‘माही’ से जुड़ी है उनकी कंपनी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?