ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भीषण विस्फोट: पटाखा कारखाने में आग, 2 की मौत, 25 जख्मी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भीषण विस्फोट: पटाखा कारखाने में आग, 2 की मौत, 25 जख्मी

By @dmin
Published: April 12, 2022
Share
भीषण विस्फोट: पटाखा कारखाने में आग, 2 की मौत, 25 जख्मी
भीषण विस्फोट: पटाखा कारखाने में आग, 2 की मौत, 25 जख्मी
SHARE

शिवपुरी (एजेंसी)। शिवपुरी जिले के बदरवास में रिहायशी इलाके में स्थित एक पटाखा कारखाने में मंगलवार को विस्फोट हो गया। हादसे में करीब 25 लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायल लोगों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि की गई हैं। फिलहाल घायलों को एक-एक कर निकालने का काम जारी है। जख्मी लोगों को इलाज के लिए शिवपुरी और गुना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ज्यादातर घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी लगने के बाद विधायक, कलेक्टर, एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

शिवपुरी कलेक्टर अक्षय सिंह से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों के शव इमारत से बरामद किए गए हैं। वहीं 3 गंभीर घायलों को गुना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल कारखाने में मौजूद किसी भी व्यक्ति से हादसे के बारे में बात नहीं हो सकी है, जिसके चलते कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पटाखे के सामान से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू टीम इमारत के अंदर सर्चिंग कर रही है।

कारखाना जिसमें विस्फोट हुआ है।

बदरवास थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो शव पूरी तरह जली हुई हालत में निकाले गए हैं, वहीं, चार अन्य लोग बुरी तरह से झुलसे हैं जिनकी हालत चिंताजनक है। परिवार के 25 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं, जिनमें से 19 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि पप्पू खान और बबलू खान पटाखे बनाने और खुदरा रूप से आतिशबाजी बेचने का काम करते हैं। शादियों का सीजन होने के चलते दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे भरे थे। मंगलवार दोपहर पटाखों की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे विस्फोट की स्थिति निर्मित हो गई और इसकी चपेट में यहां काम कर रहे लोग आ गए। दुकानदार का लायसेंसी गोदाम सुमेला गांव में बताया जा है। दुकान के साथ ही घर में भी पटाखे रखे होने की बात सामने आई है।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल।

फिलहाल रेस्क्यू टीम मकान में फंसे लोगों को निकालने में जुटी है। ये भी जानकारी सामने आई है कि पटाखों के बारूद के चलते आग लगातार फैलती जा रही है। मौके पर दमकल का अमला भी आग पर काबू पाने में जुटा है।

शिवपुरी में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट ने झाबुआ जिले के पेटलावद हादसे की याद दिला दी। बता दें 12 सिंतबर 2015 को पेटलावद में जिलेटिन की छड़ों में विस्फोट होने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

चुनाव के बीच कोविड पॉजिटिव हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, कई अन्य अधिकारी भी संक्रमित
प्रेस कांफ्रेंस: एडीजी कानून व्यवस्था का खुलासा- 15 अगस्त के पहले शहरों को दहलाना चाहते थे आतंकवादी
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3963 नए मरीज मिले, 7 की गई जान, एक्टिव केस 32792
shreekanchanpath 114 # 06 February 2025
स्वतंत्रता दिवस के पर कोविड -19 महामारी से जुड़े रेल कोरोना वॉरियर्स का हुआ सम्मान…. रायपुर मंडल के विभिन्न स्थानों पर स्थित कार्यालयों में फहराया गया ध्वज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 174 # 12 April 2022
Next Article रोपवे हादसा: 45 घंटे बाद बचाव अभियान खत्म, रेस्क्यू के दौरान आज भी एक महिला पहाड़ी से गिरी, मौत रोपवे हादसा: 45 घंटे बाद बचाव अभियान खत्म, रेस्क्यू के दौरान आज भी एक महिला पहाड़ी से गिरी, मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?