ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : एक जमीन का तीन बार सौदा, अलग अलग लोगों से लाखों रुपए वसूल कर फरार हुआ शातिर
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : एक जमीन का तीन बार सौदा, अलग अलग लोगों से लाखों रुपए वसूल कर फरार हुआ शातिर

By Mohan Rao Published August 26, 2024
Share
Fraud - फ्रॉड धोखाधड़ी
SHARE

भिलाई। दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शातिर ने एक जमीन का तीन लोगों से सौदा किया। सभी से उसने एडवांस राशि ले ली और तीनों को ऋण पुस्तिका भी दी। जब असलियत सामने आई तो दुर्ग के व्यापारी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इस मामले में दुर्ग कोतवाली पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि थाने में शिकायत होने के बाद आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कादंबरी नगर दुर्ग निवासी मनोहर ज्ञानचंदानी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 20 मई 2023 को उसने ग्राम फूलझर थाना सोमनी जिला राजनांदगांव निवासी विजय उर्फ सुमेर की कृषि भूमि जिसका खसरा नं. 159/3 एवं रकबा 2 एकड़ 2 डिसमील में से टेडेसरा फूलझर मुख्य मार्ग में स्थित 1 एकड़ भूमि का सौदा 12 लाख रुपए में तय किया। सौदा तय होने के बाद एडवांस के रूप में डेढ़ लाख रुपए विजय को देकर दो गवाहों के सामने स्टांप पर एग्रीमेंट भी किया। एग्रीमेंट के बाद विजय ने ऋण पुस्तिका भी सौंपी।

रजिस्ट्री के लिए करने लगा आनाकानी
एग्रीमेंट के बाद जब मनोहर ज्ञानचंदानी ने जब विजय से रजिस्ट्री के लिए संपर्क किया तो वह आनाकानी करने लगा। लगातार मोबाइल पर संपर्क करने पर वह कोई जवाब नहीं दे रहा था। अब तो वह नंबर देखकर मोबाइल भी रिसीव नहीं कर रहा था। मनोहर ज्ञानचंदानी जब विजय के घर जाता तो परिवार वाले कहते वह घर पर नहीं है। इसके बाद मनोहर ज्ञानचंदानी ने सौदा किए गए जमीन के बारे में पता साजी की तो उसे पता चला कि विजय जालसाज व्यक्ति है और उक्त जमीन का दो अन्य लोगों से भी सौदा किया है।

बंधक रख बैंक से भी लिया ऋण
मनोहर ज्ञानचंदानी को पता चला कि विजय ने नागरिक सहकारी बैंक राजनांदगांव से ऋण लिया हुआ है। उक्त भूमि का राजनांदगांव निवासी संजय शर्मा से भी सौदा किया और दो लाख बयाना स्वरूप ले लिया। यही नहीं विजय ने भिलाई के ही एक अन्य व्यक्ति श्रीनू बाबू से भी उक्त जमीन का सौदा कर 4 लाख 60 हजार रुपए ले लिये। इस प्रकार एक ही भूमि के एवज में आरोपी द्वारा तीन अलग अलग व्यक्तियों से पैसे प्राप्त लिए हैं। यही नहीं विजय द्वारा मनोहर ज्ञानचंदानी और राजनांदगांव निवासी संजय शर्मा को ओरिजनल ऋण पुस्तिका प्रदान की गई है। एक ही जमीन की दो ऋण पुस्तिका देना भी फर्जीवाड़े को दर्शाता है। संभावना है कि आरोपी द्वारा फर्जी ऋण पुस्तिका भी तैयार की गई है। फिलहाल इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

Mohan Rao August 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बालोद में सरपंच की हत्या से सनसनी, दोस्त के घर पर मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
Next Article CG Crime : केबल कर्मचारी की हत्या, शराब की बोतल फोड़कर गले में किया वार… 100 मीटर भागकर तोड़ा दम

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?