ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई-चरोदा में पहली बार कांग्रेस-राज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

भिलाई-चरोदा में पहली बार कांग्रेस-राज

By @dmin
Published: December 23, 2021
Share
अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार
अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार
SHARE

भिलाई। निर्दलियों और भाजपा के लगातार शासन के बाद इस बार कांग्रेस का दांव सफल साबित हुआ है। भिलाई-3 चरोदा नगर निगम में पहली बार कांग्रेस की स्थानीय सरकार आ गई है। कुल 40 वार्डों में से कांग्रेस को 21 वार्डों में जीत हासिल हुई है। वहीं भाजपा को 15 व निर्दलियों के खाते में कुल 4 वार्ड गए हैं। दुर्ग जिले से आने वाला यह तीसरे निकाय का नतीजा है। इससे पहले जामुल पालिका के परिणाम घोषित हुए थे, जहां भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है। इसके बाद रिसाली नगर निगम के नतीजे आए। यहां कांग्रेस ने जीत का ध्वज लहराया। अब भिलाई-चरोदा नगर निगम में भी जीत के साथ कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं।

मतगणना के बाद कई वार्डों में भाजपा की जीत के आक्रोश जाहिर करने वाले कांग्रेसियों ने भिलाई-चरोदा नगर निगम में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। यहां पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व केबिनेट मंत्री गुरू रूद्रकुमार का क्षेत्र होने के कारण इस नगर निगम में कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर थी। गुरू रूद्रकुमार ने इस निगम पर कब्जा करने के लिए काफी परिश्रम किया। प्रारम्भ से ही इस क्षेत्र में माहौल कांग्रेस के पक्ष में था। हालांकि कई तरह की गोपनीय रिपोर्ट बता रही थी कि इस बार चरोदा निगम पर भाजपा का कब्जा हो जाएगा। किन्तु मतदाताओं ने इस गोपनीय रिपोर्ट को नकार दिया।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से यहां चुनाव की कमान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने संभाली थी। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि जिस क्षेत्र की कमान बृजमोहन को मिलती है, वहां पार्टी की जीत तय हो जाती है। इस बार यह धारणा भी टूट गई। उल्लेखनीय है कि पिछले नगर निगम चुनाव में भी तत्कालीन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने चरोदा नगर निगम की कमान संभाली थी और पार्टी का महापौर बनवाने में अहम् भूमिका भी निभाई थी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि श्री अग्रवाल समेत अन्य लोग पहले की तरह उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। इसकी झलक उस वक्त भी देखने को मिली थी, जब बृजमोहन ने सभी पार्टी प्रत्याशियों का एकसाथ नामांकन दाखिल कराने की योजना बनाई थी। उनकी यह योजना बुरी तरह असफल रही और खुद पार्टी के प्रत्याशी व कार्यकर्ता सामूहिक नामांकन रैली में शामिल नहीं हुए थे।

डाक मतों में भी मारी बाजी
आज सुबह मतपेटियां खुलने के साथ ही डाक मतों की गिनती सबसे पहले हुई। भिलाई-3 चरोदा नगर निगम में हुई डाक मतों की गिनती में कांग्रेस को लीड मिली। उसे कुल 26 डाक मत हासिल हुए। वहीं भाजपा को कुल 16 व निर्दलीय प्रत्याशियों को 20 डाकमत मिले। सर्वाधिक 4 डाक मतपत्र वार्ड क्रं. 9 के निर्दलीय प्रत्याशी को मिले। वहीं कांग्रेस के वार्ड क्रं. 18 के प्रत्याशी को कुल 10 डाक मत पत्र मिले।

मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद आईपीएल के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने केंद्र व राज्य सरकार करेंगे संयुक्त प्रयास…
सड़क पर पैदल चलने वाली महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार, इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
स्ट्रेस मैनेजमेंट एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर वर्कशॉप, ब्रह्मकुमारी बहनें हुई शामिल, कराया मेडिटेशन
छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना लागू, सीएम बघेल ने बजट सत्र में की थी घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली में ताम्रध्वज जीते, बनेगी पूर्ण बहुमत की सिटी सरकार रिसाली में ताम्रध्वज जीते, बनेगी पूर्ण बहुमत की सिटी सरकार
Next Article Two-time councilor was defeated by the young candidate here दो बार के पार्षद को यहां युवा प्रत्याशी ने चटाई धूल, 1600 से ज्यादा मतों से हासिल की जीत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?