ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई की बेटी डॉ अंकिता को कोरोना काल में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिन्द शिरोमणी सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई की बेटी डॉ अंकिता को कोरोना काल में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिन्द शिरोमणी सम्मान

By Om Prakash Verma
Published: February 23, 2023
Share
भिलाई की बेटी डॉ अंकिता को कोरोना काल में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिन्द शिरोमणी सम्मान
भिलाई की बेटी डॉ अंकिता को कोरोना काल में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिन्द शिरोमणी सम्मान
SHARE

भिलाई। शहर की बेटी डॉ अंकिता शर्मा मिश्रा को कोरोना काल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हिन्द शिरोमणी सम्मान से विभूषित किया गया है। डॉ अंकिता ने हैदराबाद के निजाम मेडिकल कालेज में डीएम का कोर्स करने के दौरान कोविड के अति गंभीर मरीजों की नि:स्वार्थ सेवा की थी। जयपुर में दिए गए इस खिताब को उनकी तरफ से उनकी माता श्रीमती अलका शर्मा ने ग्रहण किया। डॉ अंकिता सम्प्रति निजाम मेडिकल इंस्टीट्यूट में सहायक प्रोफेसर हैं।

अंकिता का जन्म और स्कूली शिक्षा भिलाई में ही हुई है। अलका एवं राकेश शर्मा की पुत्री अंकिता ने डीपीएस रिसाली से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कर्नाटक के एमआर मेडिकल कालेज गुलबर्गा से एमबीबीएस किया। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से एमडी फार्माकोलॉजी करने के बाद सुपरस्पेशलाइजेशन (डीएम) के लिए वे निजाम मेडिकल इंस्टीट्यूट हैदराबाद से संबद्ध हुईं। डीएम करने के बाद वे इसी संस्थान में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

कोविड काल में डॉ अंकिता की ड्यूटी आईसीयू में लगी थी। कोविड की पहली और दूसरी लहर के दौरान उन्होंने बिना कोई छुट्टी लिए, स्वयं को सुरक्षित रखते हुए मरीजों की सेवा में जुटी रहीं। उनका फार्माकोलॉजी विभाग इस पूरे दौर में कोविड की मेडिसिन और वैक्सिनेशन के क्षेत्र में अनुसंधान कर रहा था। वे भारतीय कोविड वैक्सीन ट्रायल के फेस 1, 2 एवं 3 का सक्रिय हिस्सा रहीं। उनका आलेख ‘कोविड-19 पैन्डामिक एवं उसके प्रभावÓ एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ। उन्होंने टेली मेडिसिन के साथ-साथ कोविड-19 के मरीजों के आइसोलेशन के समय भी परामर्श देने के लिए सदैव अपनी उपलब्धता बनाए रखी।

तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, 18 लाख का था इनाम
17 को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर होंगे कई आयोजन
भिलाई में नवरात्रि महोत्सव की धूम, विधायक देवेंद्र यादव ने परिवार सहित किए माता रानी के दर्शन
CG Crime : रायगढ़ में 6 करोड़ की लूट, झारखंड सीमा पर पकड़ाए पांच आरोपी… ट्रक से भाग रहे थे लुटेरे
महत्वपूर्ण निर्णय पुस्तिका का विमोचन:लोकतंत्र की मजबूती के लिए राज्यपाल ने कही यह बात…..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : खुर्सीपार में युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: आपरेशन घर वापसी का कुछ तो फायदा हुआ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?