ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारी बारिश से 40 हजार लोग प्रभावित, अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, नदियां खतरे के निशान से ऊपर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारी बारिश से 40 हजार लोग प्रभावित, अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, नदियां खतरे के निशान से ऊपर

By Om Prakash Verma
Published: June 19, 2023
Share
भारी बारिश से 40 हजार लोग प्रभावित, अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, नदियां खतरे के निशान से ऊपर
भारी बारिश से 40 हजार लोग प्रभावित, अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, नदियां खतरे के निशान से ऊपर
SHARE

गुवाहाटी (एजेंसी)। असम में एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की कई अन्य प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। प्रदेश के 10 जिलों में अब तक कुल 40 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई हिस्सों से कटाव और तटबंधों के टूटने से कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। उधर, गुवाहाटी में तेज बारिश के साथ भूस्खलन से एक की मौत हो गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कई जिलों में हजारों लोग प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, कछार, डारंग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजई, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, तिनसुकिया और उदलगुरी जिलों में बाढ़ के कारण चालीस हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शनिवार तक असम के आठ जिलों में 37,500 से अधिक लोग बाढ़ से पीडि़त थे। लखीमपुर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां 25,200 से अधिक लोग बाढ़ से पीडि़त हैं, इसके बाद डिब्रूगढ़ में 3,800 से अधिक और तिनसुकिया में लगभग 2,700 लोग प्रभावित हैं।

सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त
एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में, 142 गांव में पानी भरा हुआ है और पूरे असम में 1,510.98 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि कि विश्वनाथ, बोंगईगांव, डिब्रूगढ़, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नागांव, शिवसागर, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी जिलों में भारी कटाव देखा गया है। दीमा हसाओ और करीमगंज से भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की घटनाओं की सूचना मिली है। बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

अगले कई दिनों के लिए रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को अगले पांच दिनों में असम के कई जिलों में बेहद भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है। इस बीच, कोकराझार, चिरांग, बक्सा, बारपेटा और बोंगाईगांव के निचले असम जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं इसी अवधि के दौरान, धुबरी, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, नलबाड़ी, दीमा हसाओ, कछार, गोलपारा और करीमगंज जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

झटका: एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी, 266 रुपये हुआ महंगा
shreekanchanpath 164 # 29 March 2024
CG Crime : नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या, 12 वीं के छात्र ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
500 से अधिक वकीलों ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, कहा- वर्चुअल सिस्टम फेल…. पहले की तरह हो सुनवाई
युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त, सरकार ने स्पष्ट किया- शिक्षक का कोई भी पद समाप्त नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: ‘आदिपुरुष’ और मनोज मुंतशिर
Next Article अमेरिका ने नाटो से भी नहीं की है साझा, लेकिन अब भारत को मिलेगी तेजस के इंजन की तकनीक अमेरिका ने नाटो से भी नहीं की है साझा, लेकिन अब भारत को मिलेगी तेजस के इंजन की तकनीक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?