ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत से सीधे नहीं लड़ पाएगा पाकिस्तान, अपनाई डेथ ऑफ थाउजेंड कट्स की नीति: राजनाथ सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारत से सीधे नहीं लड़ पाएगा पाकिस्तान, अपनाई डेथ ऑफ थाउजेंड कट्स की नीति: राजनाथ सिंह

By @dmin
Published: August 30, 2021
Share
भारत-चीन सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना हुए
भारत-चीन सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना हुए
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से पैदा हुए खतरे को लेकर कहा कि वह जानता है कि भारत के खिलाफ सीधे युद्ध नहीं लड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि 1965 और 1971 में मिली पराजय ने पूरी तरह यह साबित कर दिया कि पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध करने की स्थिति में नही है। भारत के साथ सीधे युद्ध न करने की अक्षमता ने पाकिस्तान को दो नीतियों पर काम करने के लिए मजबूर किया। एक तो उन्होंने एटमी रास्ता खोजने की दिशा में कदम बढ़ाए और दूसरी तरफ भारत को ‘डेथ ऑफ थाउजेंट कट्स’ देने की नीति पर काम शुरू किया।

उन्होंने कश्मीर के हालातों पर बात करते हुए कहा कि कश्मीर से आतंकवाद का सफाया जल्द हो जाएगा क्योंकि धारा 370 और 35A के चलते वहां अलगाववादी ताकतों को जो मजबूती मिलती थी, वह अब खत्म हो गई है। रक्षा मंत्री ने आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह परोक्ष युद्ध की नीति पर चलते हुए भारत में अस्थिरता पैदा करने में लगा है। सोमवार को दिवंगत बलरामजी दास टंडन व्याख्यानमाला में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ विषय पर अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मेरा मानना है कि कश्मीर में बचा खुचा आतंकवाद भी समाप्त होकर रहेगा।

7 सालों में आतंकी नहीं कर पाए कोई बड़ी वारदात
रक्षा मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें बड़ा बदलाव आया है और उनमें यह भरोसा पैदा हुआ है कि राष्ट्र रक्षा के कर्तव्य पालन में उन्हें खुली छूट रहेगी। उन्होंने कहा, ‘इससे सेना और सुरक्षा बलों का आत्मविश्वास और मनोबल कितना ऊंचा हुआ है इसका अनुमान आप इसी बात से लगा सकते है कि पिछले सात सालों में भारत के में एक भी बड़ी आतंकवादी घटना उन्होंने नहीं होने दी है।Ó उन्होंने कहा कि अब भारतीय सेना जरूरत पडऩे पर सीमा पार जाकर भी आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने से पीछे नहीं हट रही है।

अब सीमा के पार जाकर भी हमला बोलती है भारतीय सेना
डिफेंस मिनिस्टर ने कहा, ‘आज भारत आतंकवाद के खिलाफ देश की सीमाओं के भीतर तो कार्रवाई कर ही रहा है। इसके साथ ही जरूरत पडऩे पर सीमा पार जाकर भी आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने का काम हमारी सेना के बहादुर जवानों ने किया है। चाहे उड़ी की घटना के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राईक हो या पुलवामा की घटना के बाद की गई बालाकोट एयर स्ट्राइक्स हो, भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई की है जिसकी मिसाल कम से कम आजाद भारत के इतिहास में नहीं मिलती है।

एलएसी पर चीन को भी दिया सख्त संदेश, एकतरफा कार्रवाई नहीं होगी स्वीकार
उन्होंने कहा कि जब से भारत आजाद हुआ है,कई भारत विरोधी ताकतों की यह लगातार कोशिश रही है कि या तो सीमाओं पर, या फिर सीमाओं के रास्ते से भारत के भीतर अस्थिरता का माहौल बनाया जाये। पाकिस्तान की जमीन से इसके लिए बड़े पैमाने पर लगातार कोशिश की गई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन की सेना द्वारा समझौतों का पालन नहीं किये जाने के कारण सीमा पर विवाद पैदा हुआ है लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर एकतरफा कार्रवाई की किसी को इजाजत नहीं दी जायेगी।

कोरोना पर प्रदेश में राहत: कई दिनों बाद संक्रमितों का आंकड़ा 300 से कम, 380 मरीज हुए डिस्चार्ज
राखी बंधवाने की शर्त पर दी गई थी आरोपी को जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला
स्थानीय उत्पादों के सहारे महिलाएं बना रही अलग पहचान
Rolling Block System : रेल रखरखाव व मरम्मत के लिए बेहतर सिस्टम… जानिए कैसे करता है काम
ट्विटर के बाद फेसबुक को झटका, दिल्ली दंगा मामलों में पेशी से छूट नहीं; जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 316 # 30 august 2021
Next Article Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses शहर को 10 करोड़ से मिलेंगे दो आउटडोर स्टेडियम एवं स्विमिंग पूल…. विधायक वोरा ने कहा पटरी पार के युवाओं की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?