ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में जल्द शुरू होगी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, ‘स्टारलिंक’ को मिली मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

भारत में जल्द शुरू होगी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, ‘स्टारलिंक’ को मिली मंजूरी

By Om Prakash Verma
Published: May 8, 2025
Share
भारत में जल्द शुरू होगी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, 'स्टारलिंक' को मिली मंजूरी
भारत में जल्द शुरू होगी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, 'स्टारलिंक' को मिली मंजूरी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत सरकार ने अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को देश में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने स्टारलिंक को ‘लेटर ऑफ इंटेंटÓ (एलओआई) जारी कर दिया है। इसका मतलब है कि कंपनी अब भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए अगला कदम उठा सकती है।

पहले ही अन्य कंपनियों को मिल चुकी है लाइसेंस
स्टारलिंक से पहले भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए यूटेलसैट वनवेब और जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस को लाइसेंस मिल चुका है। अब स्टारलिंक के जुडऩे से प्रतिस्पर्धा और विकल्प दोनों बढ़ेंगे।

क्या है स्टारलिंक और कैसे काम करता है?
स्टारलिंक, अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स का प्रोजेक्ट है, जिसे 2002 में दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने शुरू किया था। स्टारलिंक का मकसद दुनिया के हर कोने में हाई-स्पीड, कम लेटेंसी वाला इंटरनेट पहुंचाना है, वो भी सैटेलाइट के जरिए।

एलईओ सैटेलाइट से मिलेगा तेज इंटरनेट
स्टारलिंक बाकी पारंपरिक सैटेलाइट सेवाओं से अलग है। जहां आमतौर पर इंटरनेट देने वाले सैटेलाइट धरती से करीब 36,000 किलोमीटर दूर होते हैं (जियोस्टेशनरी ऑर्बिट), वहीं स्टारलिंक का नेटवर्क लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) में है, जो सिर्फ 550 किलोमीटर ऊपर है। इस समय स्टारलिंक के पास 7,000 सैटेलाइट का नेटवर्क है, लेकिन आने वाले समय में इसे 40,000 सैटेलाइट तक बढ़ाने की योजना है। इस तकनीक से लोग न सिर्फ तेज इंटरनेट पा सकेंगे, बल्कि ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉलिंग और स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं भी बिना रुकावट इस्तेमाल कर सकेंगे।

ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट क्रांति की उम्मीद
स्टारलिंक की सेवाएं खासकर उन इलाकों के लिए फायदेमंद मानी जा रही हैं, जहां अभी तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है, जैसे कि पहाड़ी, ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्र। सरकार को उम्मीद है कि इससे डिजिटल इंडिया अभियान को भी नया बल मिलेगा। अब स्टारलिंक को बाकी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, जैसे कि स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट और घरेलू साझेदारियों की तैयारी। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में स्टारलिंक भारत में अपनी सेवा शुरू कर देगा।

आधी रात को छावनी में तब्दील हुआ भिलाई-3 थाना परिसर… दो युवकों में विवाद के बीच बढ़ा तनाव, सिरसा गेट पर चक्काजाम
CG में संचालित की जा रही देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना… गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए मिल रही 20 लाख रूपए तक की सहायता
बच्चों के लिए आ गई कोरोना वैक्सीन, इस देश ने दी इस्तेमाल की इजाजत
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 25 लाख से ज्यादा लोगों का नि:शुल्क इलाज
नीति आयोग की रिपोर्ट… देश के आकांक्षी जिलों में छत्तीसगढ़ के इस जिले का बेहतर परफॉर्मेंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article “वन नेशन वन इलेक्शन” को अधिवक्ता संघ ने दिया समर्थन, विधायक रिकेश की चर्चा का मिला सार्थक परिणाम
Next Article राउरकेला में दबोचे गए शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की चोरी के आरोपी, एक माह बाद मिली सफलता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?