ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत जोड़ो यात्रा देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा-मोहन मरकाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भारत जोड़ो यात्रा देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा-मोहन मरकाम

By Om Prakash Verma
Published: January 12, 2023
Share
भारत जोड़ो यात्रा देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा-मोहन मरकाम
भारत जोड़ो यात्रा देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा-मोहन मरकाम
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा ने 117 दिन पूरे कर लिए हैं। यात्रा पंजाब पहुंच चुकी है। दक्षिण भारत कन्याकुमारी से चली यह यात्रा अपने मुकाम की ओर आगे बढ़ती जा रही है। 10 राज्यों को यात्रा पहुंच चुकी है। देशभर से लाखों लोग यात्रा में शामिल हो चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम है। जिन 10 राज्यों से गुजरी वहां के नागरिकों ने महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की बदहाली जैसे मुद्दो पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ओर से चलाई जा रही मुहिम को पूरा समर्थन दिया।

आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रही यह यात्रा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे हैं। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर पंजाब तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो में उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे हैं। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए हैं।

लोकतंत्र की रक्षा में सहायक होगी यह यात्रा
मोहन मरकाम ने कहा की देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लडऩे के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो पदयात्रा की जरूरत है।

केंद्र में बैठे लोग राजनीति कर रहे : मरकाम
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्र धर्म, सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। जब देश चलाने वाली दल सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, रोजगार को परिदृश्य पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर धु्रवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो , तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य है।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज भिलाई इकाई की बैठक: सदस्यता अभियान सहित इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
नीति आयोग राष्ट्रीय कार्यशाला: उच्च शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता में मेंटरशिप पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
जाति प्रमाणपत्र मामला: सांसद और अभिनेत्री नवनीत कौर राणा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक
रेलवे के इतिहास में पहली बार 2020 में नहीं छपा टाइम-टेबल, जानिए क्यों टूटी ये परम्परा
8 साल की बच्ची का हत्यारा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मासूम की हत्या कर आटे के ड्रम में छिपाई थी लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाथों की कलाई को स्ट्रेच और मजबूत करने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन
Next Article Bhilai Breaking : खुल गया अटल उद्यान, पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाने पर हुए विवाद के बाद प्रशासन ने किया था सील

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?