ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत के युवा आइकन रणविजय सिंह ने रियल कबड्डी लीग में हिस्सेदारी ली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Sports

भारत के युवा आइकन रणविजय सिंह ने रियल कबड्डी लीग में हिस्सेदारी ली

By Om Prakash Verma
Published: August 9, 2023
Share
भारत के युवा आइकन रणविजय सिंह ने रियल कबड्डी लीग में हिस्सेदारी ली
भारत के युवा आइकन रणविजय सिंह ने रियल कबड्डी लीग में हिस्सेदारी ली
SHARE

इन्वेस्टर और ब्रांड प्रमोटर के रूप में रियल कबड्डी लीग में शामिल हुए अभिनेता रणविजय सिंह
भारत के युवा आइकन और आंत्रप्रेन्योर रणविजय सिंह एक स्टेकहोल्डर और ब्रांड प्रमोटर के रूप में रियल कबड्डी लीग से जुड़े हैं, जो इसके प्रचार को बढ़ावा देने में प्रत्यक्ष रूप से योगदान देंगे। लीग में उनके शामिल होने से इसके सुदृढ़, गतिशील और मनोरंजक होने की उम्मीद काफी बढ़ गई है।

पिछले सीज़न में भी रणविजय ने रियल कबड्डी लीग में अपनी हिस्सेदारी दिखाई थी। इस बार न सिर्फ इन्वेस्टर, बल्कि एक ब्रांड प्रमोटर की भूमिका निभाकर भी वे लीग से अपने रिश्ते को और भी अधिक मजबूत कर रहे हैं। रियल कबड्डी के सीज़न 3 की शुरुआत सितंबर के आखिर में होना तय है। रणविजय की लीग में हिस्सेदारी के तहत इसे सिर्फ दर्शकों का एक नया समूह ही नहीं मिलेगा, बल्कि अधिक से अधिक ब्रांड्स और विज्ञापनदाता भी इसके प्रति आकर्षित होंगे।

लीग से एक बार फिर से जुड़ने को लेकर उत्साहित रणविजय सिंह ने कहा, “मैं रियल कबड्डी शुरू से ही देखता रहा हूँ और मुझे लगता है कि लीग में सबकी भूमिका काफी शानदार रही है। मैं इस खेल का बहुत बड़ा फैन हूँ। मेरा ऐसा मानना है कि क्रिकेट के बाद यदि कोई लीग लोकप्रिय हो सकती है, तो वह सिर्फ और सिर्फ कबड्डी है। मेरे लिए इस लीग का हिस्सा बनना किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है, क्योंकि मैं हमेशा से भारत में लीग पर आधारित किसी खेल का हिस्सा बनना चाहता था।”

इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए, शुभम चौधरी, संस्थापक, अटलांचर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा, “इसमें कोई दो राय नहीं है कि रणविजय वास्तव में बहुत बड़े कबड्डी फैन हैं, और मुझे खुशी है कि वे सिर्फ एक इन्वेस्टर के रूप में ही नहीं, बल्कि ब्रांड प्रमोटर के रूप में भी लीग के साथ जुड़ रहे हैं। मुझे यकीन है कि उनका यह साथ, हमें और भी अधिक लोगों से जुड़ने में सक्षम बनाएगा। हम खेल के साथ ही साथ मनोरंजन को भी बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं, और साथ ही युवाओं से इससे गहनता से जुड़ने का अनुरोध करते हैं। हम यह दर्शाने के लिए तत्पर हैं कि भारत के युवा आइकन से बेहतर इस लीग में और कोई नहीं हो सकता हैं।”

भिलाई में एमआईसी का बड़ा निर्णय : बकाया टैक्स एकमुश्त जमा करने पर मिलेगी 10 प्रतिशत छूट
Bhilai : फैक्ट्री में चोरी रोकने तैनात किया था गार्ड, उसी ने चुराया फैक्ट्री से ढाई लाख का लोहा
Big accident : सिग्नल पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर
Big news : टाउनशिप में ढह गई दो पानी की टंकिया, बहा लाखों लीटर पानी… विधायक देवेन्द्र बोले- सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी भूला प्रबंधन
नई रोशनी की ओर कोंटा इलाके का मेटागुड़ा गांव, नियद नेल्ला नार योजना से बदली माओवाद प्रभावित क्षेत्र की तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विप्रो कंज़्यूमर केयर एंड लाईटिंग का चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन नये रूप में हुआ महाराष्ट्र में रिलॉन्च विप्रो कंज़्यूमर केयर एंड लाईटिंग का चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन नये रूप में हुआ महाराष्ट्र में रिलॉन्च
Next Article क्रिएटिविटी और फैंस की इमोशनल भागीदारी के बीच का संबंध लाएगा क्रिएटर इकॉनमी के लिए सफलता की लहर क्रिएटिविटी और फैंस की इमोशनल भागीदारी के बीच का संबंध लाएगा क्रिएटर इकॉनमी के लिए सफलता की लहर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?