ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी ने पूरे किए स्वर्णिम 47 वर्ष, कोरबा इकाई के 40 वर्ष पूर्ण
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के पर होगी सख्त कार्रवाई,  15 नवंबर से 15 जनवरी तक चलेगा जांच अभियान
October 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
October 29, 2026
समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने में जनभागीदारी – बिलासपुर में आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव
October 29, 2026
राजनांदगांव के सत्यानंद आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थियों से किया संवाद
युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी ने पूरे किए स्वर्णिम 47 वर्ष, कोरबा इकाई के 40 वर्ष पूर्ण

By Om Prakash Verma Published November 8, 2022
Share
भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी ने पूरे किए स्वर्णिम 47 वर्ष, कोरबा इकाई के 40 वर्ष पूर्ण
भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी ने पूरे किए स्वर्णिम 47 वर्ष, कोरबा इकाई के 40 वर्ष पूर्ण
SHARE

एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया 48वां एनटीपीसी स्थापना दिवस
कोरबा। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी, एनटीपीसी लिमिटेड ने अपने स्वर्णिम 47 वर्ष पूरे कर 48 वे वर्ष में प्रवेश किया। सोमवार 07 नवंबर 2022 को एनटीपीसी कोरबा इकाई ने 48वां एनटीपीसी स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। सन 1975 में अपने स्थापना काल से राष्ट्र की प्रगति में लगातार क्रियाशील एनटीपीसी लिमिटेड नित नई ऊंचाइयों को हासिल कर रही है। एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख पी एम जेना ने ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की।

उन्होने अपने सम्बोधन में कहा की 1975 में शून्य से शुरू हो कर एनटीपीसी 70254 मेगा वाट की क्षमता पर पहुँच चुकी है। थर्मल के साथ साथ आज हम गैस, सोलर, हाइड्रो, विंड सभी माध्यमों से बिजली उत्पादन कर देश को रोशन कर विकास में अपना योगदान दे रही है। रीन्यूऐबल एवं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हम तेज़ी से काम कर रहे हैं।

कोरबा परियोजना ने पूरे किए 40 साल
एनटीपीसी लिमिटेड की कोरबा परियोजना ने भी 07 नवंबर को अपनी स्थापना के 40 वर्ष पूरे किए। स्वर्णिम 40 वर्ष पूरे कर एनटीपीसी कोरबा ने विद्युत उत्पादन के कई कीर्तिमान रचे हैं। कोरबा परियोजना का सितंबर का प्लांट लोड़ फ़ैक्टर 93.57 प्रतिशत रहा को की पूरे एनटीपीसी में सर्वश्रेष्ठ था। इसी प्रकार मासिक लोड फ़ैक्टर 96.67 प्रतिशत रहा। यूनिट 2,3,5,6,7 में तेल की खपत निल रही। वार्षिक लोड फ़ैक्टर 97.5 प्रतिशत रहा।

अक्तूबर माह के अंत तक कोरबा इकाई ने 88.74 प्रतिशत पीएलएफ़ के साथ 11849.834 मिल्यन यूनिट का उत्पादन किया। इस दौरान उपलब्धता 91.08 प्रतिशत रही। कई बार 100 प्रतिशत पीएलएफ़ भी अर्जित हुआ। सीएसआर एवं समाज कल्याण के लिए सदैव तत्पर: एनटीपीसी लिमिटेड के ‘पीपल बिफोर पीएफ़एलÓ के सिद्धांत को सफल करते हुए, एनटीपीसी कोरबा समाज कल्याण के लिए निर्णतर प्रयासरत है।

हाल ही में हुए बालिका सशक्तिकरण अभियान में 120 बालिकाओं को एक महीने का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों के लिए मोबाइल हेल्थ क्लीनिक की सुविधा शुरू की गयी। निर्बाध रूप से विद्युत उत्पादन के साथ साथ, एनटीपीसी कोरबा द्वारा सामाजिक विकास के कार्यों का भी निरंतर संपादन किया जा रहा है।

स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रशासनिक भवन स्थित मुख्य महाप्रबंधक सम्मेलन कक्ष में गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एनटीपीसी कर्मियों को स्थापना दिवस की बधाई दी ।

इस अवसर पर बी. रामचंद्र राव (मुख्य महाप्रबंधक, ओ एंड एम), एलआर मोहंती (महाप्रबंधक, प्रचालन), मधु एस (महाप्रबंधक, अनुरक्षण), अनूप मिश्रा (महाप्रबंधक, प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन), अंबर कुमार (महाप्रबंधक, राखड़ प्रबंधन), प्रभात राम (विभागद्यक्ष-मानव संसाधन), लोकेश महेंद्र (मुख्य चिकिस्ता अधिकारी), समस्त विभागाध्यक्ष गण), सीईआईएसएफ कमांडेंट अभिषेक चौधरी, यूनियन असोशिएशन के के पदाधिकारी तथा सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मी उपस्थित थे।

रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन
इसी के साथ साथ, स्थापना दिवस के उपलक्ष में चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एनटीपीसी परियोजना प्रमुख श्री पी एम जेना एवं मैत्री महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती राजश्री जेना ना केवल शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया अपितु स्वयं भी रक्तदान कर सभी लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। शिविर का आयोजन संवेदना रक्त बैंक के साथ सहभागिता के साथ आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में 57 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया जिसमे एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) बी रामचंद्र राव, मधु स (महाप्रबंधक- अनुरक्षण), अंबर कुमार (महाप्रबंधक-राखड़ प्रबंधन), मैत्री महिला समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, सीआईएसएफ कमांडेंट अभिषेक चौधरी, चिकित्सा विभाग के कर्मचारी एवं सीआईएसएफ के अन्य कर्मचारीगण शामिल थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी लोकेश महेन्द्रा के सार्थक मार्गदर्शन में शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के पर होगी सख्त कार्रवाई,  15 नवंबर से 15 जनवरी तक चलेगा जांच अभियान

मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने में जनभागीदारी – बिलासपुर में आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

Om Prakash Verma November 8, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या आप भी इंस्टा के दिवाने हैं तो यह खबर आपके लिए… इंस्टा पर रील की शौकीन महिला का हुआ ऐसा हाल… जानकर रह जाएंगे हैरान
Next Article प्रयागराज में अस्थी विसर्जन कर लौट रहे CG के कारोबारी सहित तीन की हादसे में मौत.. खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी थी कार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?