ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपाई बने ग्रेट खली: पहलवान ने थामा कमल का दामन, केजरीवाल से मुलाकात के बाद हुई थी राजनीति में आने की चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

भाजपाई बने ग्रेट खली: पहलवान ने थामा कमल का दामन, केजरीवाल से मुलाकात के बाद हुई थी राजनीति में आने की चर्चा

By @dmin
Published: February 10, 2022
Share
भाजपाई बने ग्रेट खली: पहलवान ने थामा कमल का दामन, केजरीवाल से मुलाकात के बाद हुई थी राजनीति में आने की चर्चा
भाजपाई बने ग्रेट खली: पहलवान ने थामा कमल का दामन, केजरीवाल से मुलाकात के बाद हुई थी राजनीति में आने की चर्चा
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले डबल्यूडबल्यूई पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले पिछले साल ग्रेट खली और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके बाद सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। अटकलें लगाई जा रही थी कि पंजाब चुनाव से पहले वह आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि गुरुवार को उन्होंने भाजपा का हाथ थाम लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फेसबुक पर मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि द ग्रेट खली को दिल्ली में बिजली-पानी, स्कूल और अस्पताल में किया गया काम काफी पसंद आया। उन्होंने यह भी लिखा कि अब यह काम पंजाब में भी करना होगा। हम सब मिलकर पंजाब को बदलेंगे।

सिरमौर के रहने वाले हैं खली
द ग्रेट खली जिला सिरमौर के नैनीधार के रहने वाले हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग से लौटने के बाद लंबे समय से वह पंजाब में ही रह रहे हैं। पंजाब में खली की जबरदस्त फैनफॉलोइंग है। हालांकि केजरीवाल से मुलाकात के बाद खली ने कहा था कि फिलहाल अभी कुछ ऐसा विचार नहीं है।

कृषि कानूनों का किया था विरोध
रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली कृषि कानूनों का विरोध भी कर चुके हैं। किसान आंदोलन के समय उन्होंने कहा था कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। वह देश के हर किसान के साथ खड़े हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान सड़कों पर आ रहे हैं। किसानों पर जबरन कोई अध्यादेश थोपे गए तो ऐसे ही धरने-प्रदर्शन होंगे। दिलीप सिंह राणा ने कहा था कि किसान का बेटा हूं। किसानों के संघर्ष और जज्बातों को अच्छी तरह से समझ सकता हूं। केंद्र सरकार सोच समझकर कोई फैसला ले।

सियासत: शिवसेना ने कहा- पांच साल तक उद्धव ही रहेंगे सीएम, कांग्रेस बोली- अब अकेले लड़ेंगे चुनाव
नगरीय निकायों में ऐतिहासिक जनादेश का एक वर्ष : साय बोले- सुशासन, पारदर्शिता और विकास पर जनता की मुहर
बड़ा हादसा, बच्ची को बचाने में कुएं में गिरी भीड़, अबतक 4 की मौत, बचाव कार्य जारी
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी चैंपियन बनी भिलाई निगम की बालिका टीम
Road safety week : स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगोली व पेंटिंग के जरिए बताए यातायात नियम… 200 से ज्यादा बच्चे हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, अंतरिम फैसला दे सकती है पीठ हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, अंतरिम फैसला दे सकती है पीठ
Next Article कबाड़ से जुगाड़ वाला विंडो बना आजीविका का साधन, अब तक 10 महिला समूह इस कार्य से जुड़ चुकी है कबाड़ से जुगाड़ वाला विंडो बना आजीविका का साधन, अब तक 10 महिला समूह इस कार्य से जुड़ चुकी है

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?