ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भगवंत मान होंगे आप के सीएम उम्मीदवार, मोहाली में केजरीवाल ने किया एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भगवंत मान होंगे आप के सीएम उम्मीदवार, मोहाली में केजरीवाल ने किया एलान

By @dmin
Published: January 18, 2022
Share
भगवंत मान होंगे आप के सीएम उम्मीदवार, मोहाली में केजरीवाल ने किया एलान
भगवंत मान होंगे आप के सीएम उम्मीदवार, मोहाली में केजरीवाल ने किया एलान
SHARE

मोहाली (एजेंसी)। पंजाब विधानसभा चुनाव में 48 साल के सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा होंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि 22 लाख लोगों ने मान के पक्ष में राय दी है। इसके बाद कुछ लोगों ने नवजोत सिद्धू का नाम भी लिया था। इस दौरान भगवंत मान की माता हरपाल कौर और उनकी बहन भी मौजूद रहीं। मंगलवार दोपहर में केजरीवाल के एलान से पहले ही पूरे शहर में भगवंत मान के पोस्टर लग गए थे। नाम की घोषणा के बाद मंच पर केजरीवाल ने भगवंत मान को गले लगाया।

2011 में राजनीति में आए थे मान
भगवंत मान का जन्म साल 1973 में संगरूर जिले में हुआ था। वह पेशे से कॉमेडियन, एक्टर व राजनेता है। 2011 में उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी। इसके बाद वह संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, लोगों में काफी लोकप्रिय है। गत विधानसभा चुनाव में तो उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पर गानों के रूप में हमला बोला था।

लोहड़ी के दिन जारी किया गया था नंबर
पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे पर लोहड़ी के दिन आम आदमी पार्टी ने एक नंबर जारी कर लोगों से राय मांगी थी। मोहाली में नंबर लांच करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब सीएम का चेहरा जनता खुद तय करेगी। लोग सीएम चेहरे के लिए 70748 70748 नंबर पर फोन, एसएमएस, अपनी आवाज रिकॉर्ड कर छोड़ सकते हैं। इस नंबर पर 17 तारीख को शाम पांच बजे तक राय दी जा सकती थी। उस समय अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर कोई नेता बाहर का हुआ तो भगवंत मान उसे आगे लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपने हाथ काट दिए हैं। अब जनता ही सब कुछ तय करेगी।

अबूझमाड एनकाउंटर पर बोले सीएम साय- केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव
मुख्यमंत्री ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ ‘एकता दौड़’ में हुए शामिल
Breaking News : दुर्ग में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग, सब्जी लेकर घर जा रही थी महिला… बदमाशों ने मारा झपट्टा… देखें Video
कोविड से निपटने लिए गए फैसलों के लिए विधायक वोरा ने मुख्यमंत्री बघेल को दिया धन्यवाद…. कोरोना प्रभावित लोगों का होगा बेहतर इलाज
स्मृति नगर, जुनवानी व खमरिया से आईआईटी तक बनेगी फोरलेन, 20 करोड़ से ज्यादा की मिली स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंजाब में ईडी का बड़ा ऐक्शन, सीएम चन्नी के भतीजे समेत कई खनन कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी पंजाब में ईडी का बड़ा ऐक्शन, सीएम चन्नी के भतीजे समेत कई खनन कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी
Next Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग बाल-बाल बचे: अब पटरी से उतरी वास्को-डी-गामा हावड़ा अमरावती एक्सप्रेस, सभी यात्री सुरक्षित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?