ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में खुल गई सस्ती दवा दुकानें…. हर वर्ग को मिलेगा लाभ…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली किया प्रदेश में 59 दुकानों का शुभारंभ… भिलाई में शुरू हुई तीन दुकानें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में खुल गई सस्ती दवा दुकानें…. हर वर्ग को मिलेगा लाभ…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली किया प्रदेश में 59 दुकानों का शुभारंभ… भिलाई में शुरू हुई तीन दुकानें

By @dmin
Published: October 20, 2021
Share
ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में खुल गई सस्ती दवा दुकानें…. हर वर्ग को मिलेगा लाभ…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली किया प्रदेश में 59 दुकानों का शुभारंभ… भिलाई में शुरू हुई तीन दुकानें
ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में खुल गई सस्ती दवा दुकानें…. हर वर्ग को मिलेगा लाभ…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली किया प्रदेश में 59 दुकानों का शुभारंभ… भिलाई में शुरू हुई तीन दुकानें
SHARE

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ के लोगों को अब महंगी दवाओं के बोझ से मुक्ति मिल जाएगी। बुधवार को सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश भर में सस्ती जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने श्री धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना की शुरुआत की। प्रदेश भर में 59 दुकानों का आज शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत भिलाई नगर निगम क्षेत्र में भी तीन दुकानों का शुभारंभ किया गया। भिलाई में पावर हाउस के समीप मदर्स मार्केट, शास्त्री मार्केट एवं भगवा चौक कुरूद में श्री धनवंतरी जेरनिक मेडिकल स्टोर्स शुरू किया गया। 15 साल के अनुबंध के साथ राजपाल ट्रेडर्स रायपुर को श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर को संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेले ने वीडिय़ो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए लोगों से बात की। इस दौरान सस्ती दवाएं लेने वाले लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। लोगों ने कहा कि महंगी दवाओं के कारण आम लोग त्रस्त थे अब इस योजना से हमें सस्ती दवाइंया मिलने लगी है। जो दवा बाजार में 150 रुपए की आती थी वह इस दुकान में 50 रुपए में मिल रही है। इस दौरान सीएम बघेल को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सुझाव भी दिए। खासकर प्रदेश के डॉक्टरों को अपनी पर्ची में जेनरिक मेडिसीन लिखने का निर्देश देने सीएम बघेल ने निवेदन किया गया।

सीएम बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस
लगभग 10 करोड़ लोग दवाओं के आभाव में अपनी जान गवां रहे हैं। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। सीएम बघेल ने कहा कि श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स से उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर दवाईयां उपलब्ध होगी। उपभोक्ताओं को दवाइयों की एमआरपी पर न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। योजना के तहत 169 शहरों में 190 मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ करने की योजना है। इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनरिक दवाइयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य होगी। सीएम बघेल ने कहा इन मेडिकल स्टोर्स में जेनरिक दवाओं के साथ संजीवनी प्रोडक्ट भी मिलेंगे। सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जेनरिक दवाओं के साथ संजीवनी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल भी करें ताकि हमारे आदिवासी क्षेत्र के लोगों की मेहनत को फल मिले। सीएम बघेल ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में यूनिवर्सल हेल्थ का लक्ष्य पाने में इन जेनरिक मेडिकल स्टोर की भूमिका होगी। उन्होंने डॉक्टरों से भी अपील करते हुए कहा कि लोगों को जेनरिक दवाएं लेने के लिए जागरुक करें और इसके फायदे बताएं। वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया व वनमंत्री मो अकबर ने भी अपनी बात रखी।

सस्ती दवाइंया उपलब्ध कराना इसका लक्ष्य
योजना का प्रमुख उद्देश्य जेनेरिक दवाइयों की बढ़ती हुई मांग, गुणवत्ता का किसी भी रूप में ब्रांडेड दवाइयों से कम न होना, ब्रांडेड दवाइयों से कई गुना कम कीमत पर मिलना है, जेनरिक दवाइयों की निश्चित उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा लोगों को आसानी से यह दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना एक बेहतर माध्यम साबित होगा। इस योजना से जेनेरिक दवाई के अलावा सर्जिकल आइटम की भी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 55 प्रतिशत छूट के साथ दवाई मिलेगी और 257 प्रकार की दवाइयां विभिन्न वैरायटिओं में उपलब्ध रहेंगी। साथ ही 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम मेडिकल स्टोर में उपलब्ध रहेंगे। मेडिकल स्टोर में दवाइयों के स्टॉक आ चुके हैं।

दवाओं के साथ सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री भी
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना में जेनेरिक दवाओं के अलावा अन्य सौंदर्य प्रसाधन सामग्री आदि का भी विक्रय किया जा सकता है। जिससे दुकान का संचालन लाभप्रद गतिविधि बन सके। इसके अलावा सामान्य आइटम जैसे रिंग गार्ड, बाम, आयोडेक्स, विक्स वेपराइजर, डेटॉल, इच गार्ड, वेपराइजर मशीन, सेनेटरी पैड, गर्भनिरोधक के अलावा अन्य ऐसे ही आइटम विक्रय किया जा सकता है, लेकिन इस योजना में खास बात यह है कि किसी भी दशा में ब्रांडेड दवाओं के विक्रय की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा संचालित संजीवनी दुकानों में बिक्री की जा रही समस्त दवाइयों व सामग्रियों का विक्रय इन दुकानों के तहत किया जा सकेगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट के लिए खरीदी की जा रही दवाइयां भी इस योजना के माध्यम से संचालित दुकानों के माध्यम से ही क्रय की जाएगी। 20 अक्टूबर से भिलाई में नागरिकों को श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

लॉकडाउन के दौरान शासकीय कार्यालयों के संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी: कार्यालय प्रमुख की अनुमति से ही मिलेगा प्रवेश
एंटीलिया केस में एनआईए को बड़ी सफलता, सचिन वाजे की करीबी महिला उगलेगी राज
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
ईमानदार करदाताओं को मिलेगा इनाम, कल पीएम मोदी लॉन्च करेंगे एक खास टैक्स प्रोग्राम
सैनिटाइजर के अत्यधिक उपयोग से अपनी और मोबाइल फोन की सेहत खराब कर रहे लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पोलसाय पारा वार्ड में गंदगी का ढेर, तालाब में कचरा…. विधायक वोरा ने की नगरीय प्रशासन विभाग के सेक्रेटरी से शिकायत पोलसाय पारा वार्ड में गंदगी का ढेर, तालाब में कचरा…. विधायक वोरा ने की नगरीय प्रशासन विभाग के सेक्रेटरी से शिकायत
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 07 # 20 october 2021

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?