ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैलगाड़ी पर माटी तिहार मनाने पहुंचे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बैलगाड़ी पर माटी तिहार मनाने पहुंचे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

By @dmin
Published: May 3, 2022
Share
बैलगाड़ी पर माटी तिहार मनाने पहुंचे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
बैलगाड़ी पर माटी तिहार मनाने पहुंचे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
SHARE

गुड्डा गुडिय़ा की शादी में लिया हिस्सा
माटी तिहार पर ले संकल्प, जैविक खाद से धरती की उर्वरा लौटाएंगे
पुरई में मनाये गए जिला स्तरीय माटी तिहार में अपने संबोधन में कहा गृह मंत्री ने
हितग्राहियों को वितरण की गई सामग्री

दुर्ग/ माटी दिवस मनाने गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज अनोखे अंदाज में पुरई पहुंचे। वे बैलगाड़ी में बैठकर कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव भी थीं। मौके पर पहुंचकर श्री साहू ने माटी तिहार की परंपरा निभाते हुए पूजा अर्चना की। इसके पश्चात गुड्डे गुडिय़ा की शादी में हिस्सा लिया। माटी तिहार के मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को मिट्टी की उर्वरता से संबंधित शपथ भी दिलाई। साथ ही इस मौके पर होने वाले अनेक परंपराओं में भी हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि आज पूरे प्रदेश में अक्षय तृतीया का दिन माटी पूजन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेशवासियों को अपनी संस्कृति को सहेजने के लिए अक्ती के दिन को माटी त्योहार के रूप में मनाये जाने के लिए अपील की। पुरई में आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री शामिल हुए । इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया और कहा कि प्रदेश सरकार नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजनाओं के साथ प्रदेश की संस्कृति को सहेजने के लिए भी निरंतर प्रयास कर रही है। श्रमिक दिवस के दिन ही प्रदेशवासियों द्वारा बोरे बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया गया।
उन्होंने कहा कि अक्ती का दिन किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण है। किसानों को रासायनिक खाद से होने वाले भूमि के नुकसान को लेकर जागरूक करने और जैविक कृषि को बढ़ावा देने आज माटी तिहार मनाया जा रहा है।

गृह मंत्री ने अपने बचपन की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि अक्षय तृतीया के दिन सभी अपने अपने घर से धान लेकर एक जगह इक_ा हुआ करते थे और वहां गांव के बैगा द्वारा पूजा की जाती थी। पूजा होने के बाद वे अपने धान को लेकर अपने खेतों में जाकर बोवाई कर देते थे और धान के कुछ बीज को अपने तुलसी चौरा में भी लगाया करते थे। आज ही के दिन से किसानों की बोवाई का कार्य शुरू हो जाता था। गृह मंत्री ने उपस्थित ग्रामवासियों को अक्ती तिहार की बधाई दी साथ ही उन्होंने ईद और परशुराम जन्म दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश का वाचन किया। साथ ही मिट्टी माता की रक्षा के लिए सभी को शपथ भी दिलाई।

हितग्राहियों को वितरण की गई सामग्री
कार्यक्रम में गृह मंत्री ने ग्रामवासियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें बैटरी चलित स्प्रेयर, मत्स्य जाल और कृषि यंत्र पावर बिडर का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव ने कहा कि आज का दिन बड़ा ही शुभ होता है, कोई भी शुभ कार्य करना, दान देना आदि काम होते हैं। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन गांव के लोग परसा के पाना से धान लेके जाते थे और उसकी पूजा करते थे।

इस अवसर पर अशोक साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती योगिता चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही महादेव कांवरे संभागायुक्त दुर्ग, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व उत्साह से मनाया गया।

आईजी गर्ग अचानक पहुंचे भिलाई नगर सीएसपी ऑफिस, आदतन अपराधियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश
राजद सुप्रीमों लालू का किडनी ट्रांसप्लांट सफल, बेटी रोहिणी की लगी किडनी, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दिया अपडेट
हिन्दु नववर्ष पर निकली विशाल रैली, हजारों लोग हुए शामिल
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई राधिका मदान की ‘किच्ची लिम्बु
बीएसपी में हादसा: रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में लगी भीषण आग, वेल्डिंग की चिंगारी बनी वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव
Next Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?