ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैगा आदिवासी को डराकर रिश्वत मांगने वाले दो कांस्टेबल निलंबित, घर की औरतों को झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimekawardha

बैगा आदिवासी को डराकर रिश्वत मांगने वाले दो कांस्टेबल निलंबित, घर की औरतों को झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी

By @dmin
Published: September 23, 2022
Share
बैगा आदिवासी को डराकर रिश्वत मांगने वाले दो कांस्टेबल निलंबित, घर की औरतों को झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी
SHARE

कवर्धा. कबीरधाम जिले में एक बैगा आदिवासी युवक को डरा धमका कर पैसे ऐंठने वाले पुलिस विभाग के दो आरक्षकों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। बैगा युवक ने कांस्टेबल की हरकतों से तंग आकर रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाया और सबूत के साथ पूरे घटनाक्रम की एसपी से शिकायत की। जिसके बाद एसपी ने दोनों आरक्षकों को गुरुवार को निलंबित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चौरा के बैगा युवक से भोरमदेव थाना के दोआरक्षक लंबे समय से डरा धमकाकर रुपए ले रहे थे।

दारू बनाते हुए बोलकर पहले डराया, फिर करने लगा वसूली
मामला इसी वर्ष 20 फरवरी का है। ग्राम चौरा के बैगा युवक खेती-किसानी व मजदूरी का काम करता है। थाना भोरमदेव का आरक्षक आशीष वैष्णव युवक के घर पहुंचा और धमकी देते हुए बोला दारू बनाते हो। बिना जब्ती के केस बना दूंगा, जेल भेज दूंगा। नहीं तो 7000 रुपए अभी दो और 2000 रुपए महीना जमा करो, नहीं तो अभी थाना चलो। आरक्षक की बात सुनकर युवक ने डरकर 5000 रुपए नगद दिया और 2000 बाद में दूंगा बोला।

आरक्षक आशीष वैष्णव ने कहा कि दोपहर तक 2000 की व्यवस्था करो नहीं तो मैं थाना ले जाऊंगा। परेशान होकर युवक ने गांव के पंच को मामले की जानकारी दी। आरक्षक आशीष वैष्णव खुद को आबकारी विभाग का आरक्षक बताता है। वह कई लोगों से आबकारी पुलिस हूं कहकर रुपए वसूलता है। इस पर पंच ने कहा कि उसे बुलाओ और बातचीत की टेप करो। पैसा देने का वीडियो बनाकर शिकायत करेंगे। युवक ने आरक्षक से मोबाइल से बात कर कॉल रिकार्ड किया। 2000 रुपए देते वीडियो बनाया।

मामले की जानकारी होने पर धमकाने लगा आरक्षक
आरक्षक आशीष वैष्णव व सुनील पांडेय को जानकारी हुई की युवक शिकायत करने वाला है तो दोनों ने सरपंच पति से संपर्क कर मामला दबाने के लिए दबाव बनाया। झूठे मामले में औरतों को भी फंसा देने की धमकी दी। इससे युवक का परिवार दहशत में रहा। युवक ने किसी तरह सरपंच और पंच की मदद से इस पूरे मामले की एसपी से शिकायत की।

अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों की सेवा भावना ने बचायी दो मरीजों की जान…. एंडोट्रैकियल ट्यूब की मदद से इंटुबैशन कर मरीजों को किया ठीक
किसान हितैषी योजनाओं से 7 लाख किसान खेती की ओर लौटे, 8 लाख हेक्टयर का रकबा भी बढ़ा
Gustakhi Maaf: इन आतंकी हमलों का मकसद क्या?
उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई :  लॉज के कमरे से 2 लाख रुपए बरामद, भिलाई व रायपुर जुड़ा मामला
हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत गिरने से जांजगीर-चांपा के 3 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया दु:ख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वाट्सएप व टेलीग्राम कॉलिंग पर लगेगी लगाम, दूर संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- नया बिल लाने की तैयारी में सरकार
Next Article सूदखोर, कांग्रेस पार्षद व सरपंच से परेशान इंजीनियर ने की आत्महत्या, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?