ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैंक में छुट्टी होने पर भी खाते से निकलेगी ईएमआई, जमा होगी सैलरी, कल से लागू होगी नई व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

बैंक में छुट्टी होने पर भी खाते से निकलेगी ईएमआई, जमा होगी सैलरी, कल से लागू होगी नई व्यवस्था

By @dmin
Published: July 31, 2021
Share
बैंक में छुट्टी होने पर भी खाते से निकलेगी ईएमआई, जमा होगी सैलरी, कल से लागू होगी नई व्यवस्था
बैंक में छुट्टी होने पर भी खाते से निकलेगी ईएमआई, जमा होगी सैलरी, कल से लागू होगी नई व्यवस्था
SHARE

बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि एक अगस्त से नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (एनएसीएच) की सुविधा हर दिन उपलब्ध होगी। वर्तमान में यह सेवा बैंकों के सभी कार्य दिवसों पर ही उपलब्ध रहती है। 

क्या है एनएसीएच?
एनएसीएच एक ऐसी बैंकिंग सुविधा है, जिसके जरिए कंपनियां और आम आदमी हर महीने के जरूरी लेनदेन को आसानी से करते हैं। अब एक अगस्त 2021 से यह सुविधा सप्ताह के सभी दिनों में उपलब्ध होगी। एनएसीएच सर्विस को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) चलाता है। 

नए सिस्टम का आप पर क्या पड़ेगा असर?
बैंक में छुट्टी होने पर भी खाते से कट जाएगी ईएमआई – सुविधा के 24 घंटे उपलब्ध होने से बैंक में छुट्टी होने पर भी आपके बैंक खाते से आपकी ईएमआई कट जाएगी। म्यूचुअल फंड, लोन की ईएमआई, टेलीफोन सहित सभी बिलों का भुगतान अब बैंक की छुट्टी रहने पर भी हो जाएगा। 
छुट्टी के दिन भी आएगी सैलरी – मौजूदा समय में ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों के खाते में सैलरी डालने के लिए नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस का इस्तेमाल करती हैं, जिससे बैंक में छुट्टी के दिन आपके अकाउंट में सैलरी नहीं आती है। लेकिन अब इस सुविधा के 24 घंटे उपलब्ध होने से, छुट्टी के दिन भी आपके खाते में पैसे जमा हो जाएंगे।

बल्क लेनदेन के लिए लाभदायक है एनएसीएच 
एनएसीएच के जरिए बल्क लेनदेन किए जाते है। इसके जरिए सैलरी, शेयरधारकों को डिविडेंड, ब्याज और पेंशन ट्रांसफर जैसे भुगतान किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त बिजली, टेलीफोन व पानी के बिल का भुगतान भी नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस के जरिए किया जाता है। आमतौर पर इसके जरिए बल्क पेमेंट की जाती हैं।

डीबीटी के एक प्रमुख माध्यम के रूप में उभरा एनएसीएच
दरअसल आरबीआई गवर्नर ने बताया कि नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस डीबीटी के एक लोकप्रिय और प्रमुख माध्यम के रूप में उभरा है। इससे लाभार्थियों को बड़ी संख्या में सरकारी सब्सिडी के हस्तांतरण में मदद मिली है।

बड़ी खबर: भिलाई, रिसाली, भिलाई चरोदा व बिरगांव निगमों में महापौर आरक्षण का मामला…. हाईकोर्ट ने टाला फैसला… अब 11 को होगी सुनवाई
किसान आंदोलन: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात…. पंजाब व हरियाणा में रेल ट्रैक पर बैठे किसान
लॉकडाउन ब्रेकिंग: रायपुर, राजनांदगांव, कोरबा व जशपुर में बढ़ा लॉकडाउन….फल-सब्जी विक्रेताओं को भी मिलेगी छूट
सामंथा रुथ प्रभु का बॉलीवुड डेब्यू:- आयुष्मान खुराना के साथ साइन की पहली हिंदी फिल्म…
69 हजार शिक्षकों की भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शिक्षा मित्रों को नहीं मिली राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टोक्यो ओलंपिक-वंदना ने इतिहास रचा: इंडियन हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला, ओलंपिक में 37 साल बाद किसी भारतीय के तीन गोल, देखे विडियो टोक्यो ओलंपिक-वंदना ने इतिहास रचा: इंडियन हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला, ओलंपिक में 37 साल बाद किसी भारतीय के तीन गोल, देखे विडियो
Next Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी के आसार नहीं, झूठ बोलती है भाजपा-सीएम भूपेश बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?