ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेहतर पाठ्यक्रम, क्षमता विकास और पालकों की सहभागिता महत्वपूर्ण: मंत्री डॉ. टेकाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

बेहतर पाठ्यक्रम, क्षमता विकास और पालकों की सहभागिता महत्वपूर्ण: मंत्री डॉ. टेकाम

By @dmin
Published: April 20, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में 3 से 6 आयु वर्ग के बच्चों के लिए बालवाड़ी योजना क्रियान्वयन के लिए दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में आज से शुरू हुई। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इसका शुभारंभ किया। कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने छत्तीसगढ़ में बालवाड़ी के लिए तैयार किए गए मॉडल की सराहना की। मंत्री डॉ. टेकाम ने ‘मोर बालवाड़ी’ पर केन्द्रित कार्यशाला में कहा कि जिन स्कूलों के परिसर में पहले से ही आंगनबाड़ी संचालित है वहां यह बालवाड़ी संचालित की जाएगी। छत्तीसगढ़ शासन ने आगामी शिक्षा सत्र से प्रदेश में 6 हजार 536 बालवाड़ी केन्द्रों के संचालन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मोर बालवाड़ी कार्यक्रम को सभी के सुझाव और तालमेल से बेहतर ढंग से लागू किया जा सकता है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बेहतर पाठ्यक्रम, क्षमता विकास और पालकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मोर बालवाड़ी कार्यशाला बच्चों के शैक्षिक विकास में नीव का पत्थर साबित होगी। बालवाड़ी बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के लिए तैयार करने के साथ ही बच्चों को बुनियादी साक्षरता व गणितीय कौशल के लिए आधार भी प्रदान करेगी। कार्यशाला में बालवाड़ी के संचालन के लिए पाठ्य चर्चा की रूपरेखा, शिक्षण अधिगम सामग्री, शिक्षकों के क्षमता विकास के लिए आवश्यक सुझाव प्राप्त होगा, जो बालवाड़ी की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने में सहायक होगा।

कार्यशाला में राज्य योजना आयोग की शिक्षा सलाहकार सुश्री मिताक्षरा कुमारी, स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं संचालक एससीईआरटी श्री राजेश सिंह राणा, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा श्री नरेन्द्र दुग्गा, संचालक लोक शिक्षण श्री सुनील जैन उपस्थित थे। इसके अलावा कार्यशाला में इग्नू की प्रोफेसर रेखा शर्मा सेन, आवाहन ट्रस्ट सायंतनी की कार्यकारी निदेशक सुनिशा अहूजा, विशेष विशेषज्ञ, यूनिसेफ, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, एपीएफ, सीएलआर, पार्थमबुक्स, दोस्त एजुकेशन, अरविंदो सोसायटी के एनजीओ शामिल हुए। संचालक एससीईआरटी श्री राजेश सिंह राणा ने कार्यशाला में मोर बालवाड़ी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त संचालक एससीईआरटी डॉ. योगेश शिवहरे ने प्रारंभिक बाल्य अवस्था देखभाल एवं शिक्षा के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया। यूनिसेफ के छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख श्री जॉब जकारिया ने शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने का विशेष जोर दिया।

कार्यशाला में वर्चुअल शामिल अम्बेडकर विश्वविद्यालय नई दिल्ली की सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. विनिता कौल ने कहा कि बच्चों के आधारभूत कौशल को बढ़ाने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रत्येक शिक्षक को हेण्डबुक बनाना चाहिए और शिक्षकों को निरंतर प्रशिक्षित होते रहना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छा वातावरण, गतिविधि क्रियाकलाप दिया जाए तो उससे सिग्निफिकेंट परफार्मेस दिखेगा।

राज्य योजना आयोग की शिक्षा सलाहकार सुश्री मिताक्षरा कुमारी ने कहा कि बालवाड़ी में अध्यापन का कार्य महिला शिक्षक को दिया जाए। इसके सफल संचालन के लिए पालक और शिक्षकों में समन्वय होना चाहिए। एनसीईआरटी की प्रोफेसर सुनीता फरकिया ने बालवाड़ी संचालन के लिए सुझाव दिए। कार्यशाला में स्कूल शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।

गुस्ताखी माफ: यूथ स्किल डेवलपमेंट डे
स्कूल शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा- सभी जिले में बनेगा मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी सुनिश्चित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को जगदलपुर में ‘बस्तर पंडुम 2026’ महोत्सव का करेंगी उद्घाटन
बेवजह ट्रेनों में चेन पुलिंग : रायपुर रेल मंडल में एक साल के अंदर 12 सौ से ज्यादा मामले, लाखों का जुर्माना
लॉकडाउन ब्रेकिंग: केन्द्र सरकार का राज्य सरकारों के निर्देश… 30 जून तक जारी रहे लॉकडाउन…. छत्तीसगढ़ में रियायतों के साथ लागू रहेगा लॉकडाउन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से तमिलनाडु से आए किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात… छत्तीसगढ़ में किसानों की प्रगति के लिए लागू कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार
Next Article सुको की रोक के बावजूद एमसीडी की कार्रवाई जारी, निगम ने कहा- अभी तक नहीं मिला आदेश, उधर ओवैसी की धमकी सुको की रोक के बावजूद एमसीडी की कार्रवाई जारी, निगम ने कहा- अभी तक नहीं मिला आदेश, उधर ओवैसी की धमकी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?