ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेटे आर्यन खान को बेल दिलाने के लिए शाहरुख ने उतारी वकीलों की फौज, जानें कौन-कौन वकील करेंगे बॉम्बे हाईकोर्ट में पैरवी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

बेटे आर्यन खान को बेल दिलाने के लिए शाहरुख ने उतारी वकीलों की फौज, जानें कौन-कौन वकील करेंगे बॉम्बे हाईकोर्ट में पैरवी

By @dmin
Published: October 26, 2021
Share
बेटे आर्यन खान को बेल दिलाने के लिए शाहरुख ने उतारी वकीलों की फौज, जानें कौन-कौन वकील करेंगे बॉम्बे हाईकोर्ट में पैरवी
बेटे आर्यन खान को बेल दिलाने के लिए शाहरुख ने उतारी वकीलों की फौज, जानें कौन-कौन वकील करेंगे बॉम्बे हाईकोर्ट में पैरवी
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने क्रूज पार्टी ड्रग केस में फंसे अपने बेटे आर्यन खान को बेल दिलवाने के लिए वकीलों की पूरी फौज उताार दी है। इस केस की पैरवी पहले वरिष्ठ वकील सतीश मानशिंदे ने की थी, जिन्होंने रिया चक्रवर्ती केस में मुकदमा लड़ा था। उसके बाद हिट एंड रन केस में सलमान खान को बरी करवाने वाले अमित देसाई ने भी आर्यन की तरफ से पक्ष रखा। अब भारत सरकार के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी आर्यन खान की जमानत पर उनकी तरफ से बॉम्बे हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई में जिरह करेंगे। मुकुल रोहतगी 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार के वकील रहे थे और हाल ही में कहा था कि शाहरुख के बेटे को बेल दी जानी चाहिए।

इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन को जमानत दिलवाने के लिए लॉ फर्म, करंजावाला एंड कंपनी को भी उतारा है। इसके अलावा रूबी सिंह आहूजा और संदीप कपूर की टीम भी बॉम्बे हाईकोर्ट में अपने मुवक्किल आर्यन खान को जमानत दिलवाने की वकालत करेंगे। वकीलों की इस फौज में आनंदिनी फर्नांडीस और रुस्तम मुल्ला जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

कौन हैं कंरंजावाला?
अपनी पत्नी माणिक के साथ करंजावाला एंड कंपनी की स्थापना करने वाले रायन करंजावाला की व्यापार और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियों के साथ घनिष्ठ मित्रता है। उनके अंतरराष्ट्रीय मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक, टाटा, अंबानी और वाडिया के साथ-साथ पूर्व प्रधान मंत्री वी.पी. सिंह के साथ संबध रहे हैं। भारत सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री रहे दिवंगत अरुण जेटली उनके घनिष्ठ मित्र थे। वे उनसे पहली बार कॉलेज में मिले थे।

खुद झेल चुके हैं यौन शोषण के आरोप
करंजावाला ने खुद यौन उत्पीडऩ के आरोपों का सामना किया था, लेकिन 2013 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया था। उन्होंने यौन उत्पीडऩ के एक मामले में पत्रकार तरुण तेजपाल का भी केस लड़ा था। इसके अलावा उन्होंने यौन उत्पीडऩ मामले से संबंधित मीडिया घरानों के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार का भी प्रतिनिधित्व किया था।

अमित देसाई ने की थी सेशंस कोर्ट में पैरवी
वरिष्ठ वकील अमित देसाई ने सेशंस कोर्ट में इससे पहले सोमवार को आर्यन खान की पैरवी की थी। हालांकि उन्हें उस समय निराशा हाथ लगी, जब कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। अमित देसाई ने 2002 में हुए हिट एंड रन मामले में सलमान खान को जमानत दिलाने के साथ-साथ केस से बरी भी करवाया था।

भिलाई निगम में हाईटेक होगी सफाई व्यवस्था, स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने निरीक्षण कर दिए निर्देश… माश क्लीनिंग भी शुरू
राष्ट्रीय उद्यान से लगे गांवों तक अब राजकीय पक्षी की गूंज रही मीठी बोली
दीपावली की रात तीन मंजिला मेडिकल स्टोर में लगी आग…. कड़ी मशक्कत कर दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
पंजाब की आंच छत्तीसगढ़ पर भी! पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन ने चौंकाया तो उड़े छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के होश
सीएम साय को फिर आया दिल्ली से बुलावा, दोनों डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री भी दिल्ली दौरे पर, राजनीतिक हलचलें हुई तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुश्मन पर और जोरदार होगा हमला: अमेरिका से 30 प्रीडेटर ड्रोन के अधिग्रहण के लिए सेना तैयार, जल्द हो सकती है घोषणा दुश्मन पर और जोरदार होगा हमला: अमेरिका से 30 प्रीडेटर ड्रोन के अधिग्रहण के लिए सेना तैयार, जल्द हो सकती है घोषणा
Next Article कांग्रेस में मंथन: सोनिया ने पार्टी में अनुशासन और एकजुटता पर जोर दिया, मोदी सरकार पर निशाना साधा कांग्रेस में मंथन: सोनिया ने पार्टी में अनुशासन और एकजुटता पर जोर दिया, मोदी सरकार पर निशाना साधा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?