ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेटा ही निकला हत्यारा: इस वजह से की पिता की हत्या….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

बेटा ही निकला हत्यारा: इस वजह से की पिता की हत्या….

By @dmin
Published: August 9, 2022
Share
SHARE

साजा। साजा थाना क्षेत्र के ग्राम अतरझोला में हुए गिरधारी सोनकर (50) हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका बेटा ही है। घर खर्च के लिए पैसे नहीं देने और आए दिन झगड़ा करने की बात को लेकर आरोपी पुत्र ने सिर पर कुदाली मारकर अपने पिता की हत्या कर दी थी। कत्ल के बाद लाश की पीठ पर सर्विस तार के जरिए बोल्डर पत्थर बांधकर सुरही नदी में फेंक दिया था। एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी दौवा सोनकर (22) अतरझोला (थाना साजा) का रहने वाला है।

गांव में सुरही नदी किनारे उसके पिता गिरधारी सोनकर की 10 एकड़ कृषि भूमि है। वारदात वाले दिन 5 अगस्त की शाम को आरोपी दौवा अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत गया था। खेत में बने झोपड़ीनुमा कुंदरा के अंदर में अपने पिता गिरधारी के सिर में कुदाली मारकर हत्या कर दी। फिर लाश की पीठ पर सर्विस तार से बोल्डर पत्थर को बांध दिया और खेत के पास सुरही नदी में फेंक दिया था। परिस्थतिजन्य साक्ष्य के आधार पर मृतक के परिजन से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ। आरोपी दौवा सोनकर के निशानदेही पर कुदाली, पत्थर, सर्विस वायर जब्त किया गया है।

वारदात 5 अगस्त की रात 8 बजे की है। हत्या के तीसरे दिन 7 अगस्त को सुरही नदी में गिरधारी की लाश मिली। इस दौरान आरोपी दौवाराम पुलिस को लगातार गुमराह करते रहा। आरोपी ने बताया कि वारदात वाली सुबह 8 बजे वह अपने पिता के लिए खाना पहुंचाने खेत गया था।

तब उसके पिता ने कहा था कि घर में सब बीमार हैं। इलाज के लिए लकड़ी बेचा हूं, उसका पैसा लेने बरगड़ा जाने की बात कही थी। उस रात गिरधारी घर नहीं पहुंचा। दूसरे दिन खाना छोडऩे खेत गया, तब भी गिरधारी वहां नहीं था। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। 7 अगस्त की सुबह नदी में लाश मिली थी। मामले में आरोपी दौवाराम को धारा 302, 201 के तहत कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया है।

सियासत : कांग्रेस में दरारों को लेकर आशंकाओं के बादल छंटे? कमल ही होंगे 2023 में पार्टी के ‘नाथ’
सुकमा के गोरगुंडा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, डीआरजी की महिला जवान घायल
मरीज ने कहा मुझे भारत के डॉक्टरों पर पूरा भरोसा, साउथ अफ्रीका के मरीज की हुई अम्बेडकर अस्पताल में सफल सर्जरी
मुख्यमंत्री बघेल ने भिलाई, दुर्ग एवं भिलाई-चरौदा में लगभग 114 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात, कहा- कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार के साथ अब तेजी से किए जाएंगे विकास कार्य
पुलिस की बड़ी लापरवाही: कोर्ट परिसर से चकमा देकर कैदी फरार, दो आरक्षक सस्पेंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर: बदले गए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, इन्हें मिली कमान बड़ी खबर: बदले गए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, इन्हें मिली कमान
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 293 # 09 august 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?