ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीसीसीआई को कहा अंहकारी, पूर्व पीएम ने पाक खिलाड़ियों के आईपीएल न खेलने पर कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSportsWorld

बीसीसीआई को कहा अंहकारी, पूर्व पीएम ने पाक खिलाड़ियों के आईपीएल न खेलने पर कही यह बात

By Om Prakash Verma
Published: April 1, 2023
Share
बीसीसीआई को कहा अंहकारी, पूर्व पीएम ने पाक खिलाड़ियों के आईपीएल न खेलने पर कही यह बात
बीसीसीआई को कहा अंहकारी, पूर्व पीएम ने पाक खिलाड़ियों के आईपीएल न खेलने पर कही यह बात
SHARE

कराची (एजेंसी)। आईपीएल के पहले सीजन के बाद से पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को इस लीग में खेलने पर बैन लगा दिया गया था। तब से लेकर अब तक पाकिस्तान और वहां के पूर्व क्रिकेटर्स इस बात को लेकर खुन्नस खाए बैठे हैं। पाकिस्तान ने नई टी20 लीग तो बना ली, लेकिन आईपीएल जितना नाम नहीं कमा पाए। ऐसे में आज भी पाक के पूर्व क्रिकेटर्स आईपीएल को लेकर बेतुका बयान देने से नहीं चूकते। अब इसी फहरिस्त में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का भी नाम जुड़ गया है।

2008 में खेले थे पाकिस्तान के खिलाड़ी
पाकिस्तान के विश्व कप विजेता कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि अगर भारत पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने नहीं दे रहा है तो खिलाडिय़ों को चिंता नहीं करनी चाहिए। पाकिस्तानी खिलाड़ी 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण का हिस्सा थे, लेकिन उसी साल बाद में मुंबई में हुए आतंकी हमलों ने दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया। इसने अंतत: टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाडिय़ों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगा दिया।

इमरान ने क्या कहा?
इमरान ने एक रेडियो चैनल से बात करते हुए कहा- मुझे यह अजीब लगता है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाडिय़ों को आईपीएल नहीं खेलने देता है। इससे सिर्फ अहंकार की बू आती है। अगर भारत पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को आईपीएल खेलने के लिए अनुमति नहीं देता है तो ठीक है। पाकिस्तान को इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए।

बीसीसीआई अहंकारी हो गया
इमरान ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब ‘अहंकारीÓ हो गया है क्योंकि उनके पास काफी पैसे आने लगे हैं। उन्होंने कहा- पाकिस्तान और भारत के बीच संबंध दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत अब जिस तरह से क्रिकेट की दुनिया में एक महाशक्ति के रूप में व्यवहार करता है, उसमें बहुत अहंकार है। बहुत ज्यादा पैसा बनाने की उनकी क्षमता के कारण, जो कि किसी भी अन्य देश की तुलना में बहुत अधिक है, मुझे लगता है कि वह अब एक महाशक्ति के रूप में और अहंकार में हुक्म चला रहे हैं कि किसे खेलना चाहिए और किसे नहीं।

आईपीएल 2023 का धमाकेदार आगाज
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण की शुरुआत शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के साथ हुई। गुजरात ने चेन्नई को पांच विकेट से हरा दिया। गुजरात की टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या और चेन्नई की कमान महेंद्र सिंह धोनी संभाल रहे थे।

छत्तीसगढ़ में नाबालिग का कारनामा : हैंडसम बंदों की आईडी लगाकर लड़कियों से दोस्ती, मिलने बुलाकर करता था लूट
हर घर तिरंगा और हर आँगन एक पेड़ हेतु प्रोत्साहन कर रही हैं संस्था आर्टकॉम
मिशन क्लीन सिटी : स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता कमांडोज के मानदेय के लिए सरकार ने जारी किए 25.86 करोड़
चमोली ग्लेशियर हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 206 लोग अभी लापता, अब तक 32 शव बरामद
छत्तीसगढ़ में सामने आए 1605 कोरोना के नए मामले…. 2108 मरीज हुए स्वस्थ्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत मिली जान से मारने की धमकी… लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आया मैसेज
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, सीएम ने हरी झंडी दिखाकर सर्वे दल को किया रवाना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?